लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक प्रियंका गांधी का आज लखनऊ में मेगा रोड शो है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक प्रियंका गांधी का आज लखनऊ में मेगा रोड शो है
सक्रिय राजनीति में पदापर्ण के बाद ही कांग्रेस में उम्मीद की नई किरण बनीं प्रियंका गांधी वाड्रा के जोरदार इस्तकबाल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तैयार है। कांग्रेस के दफ्तर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कमेटी के दफ्तर तक सड़क के दोनों तरफ पोस्टर व होर्डिंग लगे हैं। कोई भी कोना तक खाली नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए राहुल गांधी का भी इतना जोरदार स्वागत नहीं किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माने जाने वाली प्रियंका गांधी का आज लखनऊ में मेगा रोड शो है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद के साथ पूर्वी यूपी की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी पहली बार लखनऊ आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद होंगे।

लखनऊ में उनके पहुंचने से पहले कांग्रेस दफ्तर को फूलों से सजा दिया गया है। इसके साथ ही प्रियंका-राहुल-ज्योतिरादित्य के बड़े बैनर-होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। इसके बाद आखिरी में माल्यार्पण राजीव गांधी की प्रतिमा पर होगा, जो कांग्रेस दफ्तर के ठीक बाहर चौराहे पर लगी है।

सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार लखनऊ पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन को लेकर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। अमौसी एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक प्रियंका गांधी का 25 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान 28 जगहों पर कांग्रेसी प्रियंका गांधी का कांग्रेसी स्वागत करेंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी लालबाग में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी ख़ूब जोश है। पूरे लखनऊ शहर को प्रियंका के पोस्टरों से पाट दिया गया है। प्रियंका गांधी के रोड शो में सीतापुर के साथ ही अमेठी व रायबरेली से भी से कांग्रेसियों का दल लखनऊ पहुंच रहा है। लखनऊ की सड़कों पर लगे पोस्टरों में नए-नए नारों को भी लिखा गया है। प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी अपने साथ शाहजहांपुर व सीतापुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचे हैं। उनके साथ करीब पांच हजार लोग 30 बस व 50 बाइक पर लखनऊ पहुंचे हैं। जितिन प्रसाद भी प्रियंका गांधी के रोड-शो में शामिल होंगे।

कांग्रेस महासचिव लखनऊ में चार दिन के प्रवास पर पार्टी दफ्तर में नहीं, बल्कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुकेंगी। वह हर रोज वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय जाएंगी। इस दौरान पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।प्रियंका गांधी चार दिनों तक लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल ताज में रुकेंगीं। इसको लेकर होटल ताज में भी काफी तैयारी की जा रही है।

अमौसी एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी 25 किलोमीटर लंबा रोड शो कर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से कानपुर रोड तिराहा, शहीद पथ तिराहा, सिग्रेट होटल, बिमा अस्पताल, पुरानी चुंगी, विजय नगर मोड़, कृष्णानगर, बार बिरवा पिकेडली, अवध हॉस्पिटल चौराहा, सिंगार नगर गेट, पूरण नगर, आलमबाग चौराहा, छोटी मस्जिद, आलमबाग बस अड्डा, टेढ़ी पुलिया, आलमबाग थाना चौराहा, मवैया चौराहा, नत्था होटल तिराहा, रवीन्द्रालय, केकेसी, पुलिस चौकी छितवापुर, महाराणा प्रताप चौराहा, दीप होटल के सामने, राज होटल के सामने, वर्लिंगटन चौराहा, एफआई हॉस्पिटल के सामने, ओडियन सिनेमा के पास, छेदीलाल होटल से मंदिर मोड़, नूर मंजिल अस्पताल प्रथम तिराहा, लालबाग गल्र्स कॉलेज के सामने, लालबाग चुरह नॉवेल्टी प्रथम, लालबाग चौराहा नॉवेल्टी द्वितीय, एलोरा होटल के सामने, गांधी प्रतिमा हजरतगंज, सरदार पटेल प्रतिमा, डॉ आंबेडकर प्रतिमा, डीएसओ चौराहा, पीडब्लूडी मुख्यालय, विक्रमादित्य चौराहा, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग जल निगम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेगी।