लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 05 Nov 2020 06:38:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नितीश बाबू का कुर्सी के प्रति प्रेम लालच से भरा हुआ है : लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान https://www.shauryatimes.com/news/89421 Thu, 05 Nov 2020 06:38:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89421 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सात नवंबर को मतदान होंगे। आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार यहां मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर 10 तारीख के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक होने का आरोप लगाया है।

चिराग पासवान ने कहा, ‘जिस प्रधानमंत्री जी को आप (नीतीश कुमार) कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है। 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे।’

तीन नवंबर को हरलाखी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रैली के दौरान प्याज फेंके गए थे, इसे लेकर लोजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘लोगों को उनके पास आने और अपनी समस्याओं के बारे में बात करने के लिए कहने के बजाय, उन्होंने (सीएम) उन्हें उकसाया और कहा कि ‘फेंको, फेंको और फेंको।’ उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी मैं उसकी सराहना नहीं करता।’

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे। दोनों ने राज्य में दो-दो रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य प्रमुख नेता लगातार चुनावी सभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें गायघाट में सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं बहादुरगंज, जोकिहाट, त्रिवेणीगंज व ढाका में 9-9 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।

सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और  समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे।

]]>
“इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव और विकास के लिए मतदान किया है : लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान https://www.shauryatimes.com/news/88661 Thu, 29 Oct 2020 08:04:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88661 बिहार में तीन चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में हुई वोटिंग के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान का दावा है कि चुनाव नतीजों के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे और इस बार राज्य में भाजपा और लोजपा मिलकर सरकार बनाएगी।

पासवान ने कहा, “इस बार लोगों ने बदलाव और विकास के लिए मतदान किया है। मेरी पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह स्पष्ट रूप से इशारा करती है कि 10 नवंबर के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने पद को बरकरार नहीं रख पाएंगे। भाजपा-लोजपा बिहार में नई सरकार बनाएगी।”

बता दें कि बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हो रही है। पहला चरण के लिए बुधवार यानी 28 अक्तूबर को मतदान हुआ। अब 3 नवंबर को दूसरे चरण और 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

14 नवंबर को मनाई जाने वाली दीपावली से चार दिन पहले और 20 नवंबर से शुरू होने वाले छठ पर्व से 10 दिन पहले यह साफ हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। नई सरकार के गठन और नए विधायकों की शपथ छठ के बाद ही होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का टर्म 29 नवंबर तक है।

गौरतलब है कि पहले चरण की वोटिंग के साथ ही राज्य में लोकतंत्र के इस महापर्व की शुरुआत हो गई। कोरोना के खतरे के बीच पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर 53.54 फीसदी मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2015 में विगत विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 54.75 रहा था। इस दौरान दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर 93 मामले भी दर्ज किए गए।

]]>