वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना जिनकी आदत में शुमार हो गया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 07 Jul 2018 07:02:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना जिनकी आदत में शुमार हो गया https://www.shauryatimes.com/news/5296 Sat, 07 Jul 2018 07:02:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5296 भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्रसिंह धोनी का आज यानी 7 जुलाई को बर्थडे हैं। धोनी 37 साल के हो गए, लेकिन उम्र उनके लिए महज एक नंबर है क्योंकि बढ़ती उम्र के बावजूद उनका खेल प्रभावित नहीं हुआ है।भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्रसिंह धोनी का आज यानी 7 जुलाई को बर्थडे हैं। धोनी 37 साल के हो गए, लेकिन उम्र उनके लिए महज एक नंबर है क्योंकि बढ़ती उम्र के बावजूद उनका खेल प्रभावित नहीं हुआ है।  धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा करने के ‍लिए दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अल‍विदा कह दिया था। वे इस वक्त भारत के सीमित ओवरों के फार्मेट में भारतीय टीम के अभिन्न अंग हैं। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री कई बार बता चुके हैं कि धोनी 2019 विश्व कप में टीम की योजना का अहम हिस्सा होंगे।  बढ़ती उम्र का धोनी की फिटनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और इन दिनों विश्व कीर्तिमान बनाना तो जैसे उनकी आदत में शुमार हो गया है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जहां अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं शुक्रवार को दूसरा टी20 मैच भी उनके लिए खास बन गया क्योंकि यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। आइए नजर डालते हैं धोनी के कुछ स्पेशल रिकॉर्ड्‍स पर...  - धोनी तीनों प्रमुख आईसीसी खिताब (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान है।  - ट्‍वेंटी20 क्रिकेट मे सबसे ज्यादा कैच (146) लपकने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (142) दूसरे स्थान पर हैं।  - धोनी के नाम किसी टीम का सबसे ज्यादा मैचों में नेतृत्व संभालने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 331 मैचों में भारत की कमान संभाली।  - अंतरराष्ट्रीय वनडे में किसी विकेटकीपर द्वारा एक पारी में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है, जब उन्होंने जयपुर में 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाए थे।  - अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने कुल 178 शिकार स्टम्पिंग के जरिए किए हैं।  - वनडे क्रिेकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर मैच फिनिश करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने यह करिश्मा 9 बार किया है।  - अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग (33) का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 3 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।  - धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 6 जुलाई को यह उपलब्धि हासिल की।  - अंतरराष्ट्रीय वनडे में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा बार (40 बार) नाबाद रहने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है।  - वनडे क्रिकेट में छठे और निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी माही के नाम पर ही हैं।

धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा करने के ‍लिए दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अल‍विदा कह दिया था। वे इस वक्त भारत के सीमित ओवरों के फार्मेट में भारतीय टीम के अभिन्न अंग हैं। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री कई बार बता चुके हैं कि धोनी 2019 विश्व कप में टीम की योजना का अहम हिस्सा होंगे।

बढ़ती उम्र का धोनी की फिटनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और इन दिनों विश्व कीर्तिमान बनाना तो जैसे उनकी आदत में शुमार हो गया है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जहां अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं शुक्रवार को दूसरा टी20 मैच भी उनके लिए खास बन गया क्योंकि यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। आइए नजर डालते हैं धोनी के कुछ स्पेशल रिकॉर्ड्‍स पर…

– धोनी तीनों प्रमुख आईसीसी खिताब (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान है।

– ट्‍वेंटी20 क्रिकेट मे सबसे ज्यादा कैच (146) लपकने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (142) दूसरे स्थान पर हैं।

– धोनी के नाम किसी टीम का सबसे ज्यादा मैचों में नेतृत्व संभालने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 331 मैचों में भारत की कमान संभाली।

– अंतरराष्ट्रीय वनडे में किसी विकेटकीपर द्वारा एक पारी में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है, जब उन्होंने जयपुर में 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाए थे।

– अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने कुल 178 शिकार स्टम्पिंग के जरिए किए हैं।

– वनडे क्रिेकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर मैच फिनिश करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने यह करिश्मा 9 बार किया है।

– अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग (33) का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 3 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

– धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 6 जुलाई को यह उपलब्धि हासिल की।

– अंतरराष्ट्रीय वनडे में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा बार (40 बार) नाबाद रहने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है।

– वनडे क्रिकेट में छठे और निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी माही के नाम पर ही हैं।

]]>