वह यहां से जीत के लिए जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Apr 2019 07:19:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 संबित पात्रा को टिकट दिया है, वह यहां से जीत के लिए जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं https://www.shauryatimes.com/news/40302 Sat, 20 Apr 2019 07:19:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40302 लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के तहत सभी दल पूरे जोरशोर से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं. 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है. इनमें ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट भी शामिल है. यहां से बीजेपी ने अपने तेजतर्रार नेता संबित पात्रा को टिकट दिया है. वह यहां से जीत के लिए जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्‍होंने एक कार्यक्रम में गाना भी गाया है.

बीजेपी नेता और पुरी से प्रत्‍याशी संबित पात्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया है. इसमें संबित पात्रा स्‍टेज पर माइक थामे दिख रहे हैं. उन्‍होंने इस कार्यक्रम में स्‍टेज से ‘तुम मिले, दिल खिले और जीने को क्‍या चाहिए’ गाना गाया. इस गाने को उन्होंने तेलुगू में गाना और फिर हिंदी में भी इसे गुनगुनाया.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि संबित पात्रा ने पूरे आर्केस्‍ट्रा के साथ यह गाना गाया तो कार्यक्रम में मौजूद लोग झूम उठे. उनके गाने पर लोगों ने सीटियां तक बजाईं. उन्‍हें गाता देख और सुनकर लोगों ने तेज तालियां भी बजाई हैं. इस पर संबित पात्रा ने लिखा है, ‘पुरी में तेलुगू लोगों की जनसंख्‍या अच्‍छी खासी है. उनके बीच चुनाव प्रचार अभियान के तहत लोकप्रिय तेलुगू गाना गाया. इसे लोगों ने पसंद किया.’

]]>