वायरल हो रही तस्वीर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 02 Dec 2019 10:41:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शादी की सालगिरह पर निक-प्रियंका बने मम्मी-पापा, वायरल हो रही तस्वीर! https://www.shauryatimes.com/news/67598 Mon, 02 Dec 2019 10:41:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67598 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कि शादी को एक साल हो चुका है. जी दरसल दोनों ने बीते रविवार को शादी की पहली सालगिरह मनाई है और इस स्पेशल समय पर दोनों के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारी बधाईयां दी. वहीं इन बधाइयों के साथ ही एक फैन ऐसा भी है जिसने एक न्यूलीबॉर्न बेबी के साथ प्रियंका और निक की फोटो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

जी हाँ, इस समय ट्व‍िटर पर प्रियंका और निक के फैन ने एक न्यूबॉर्न बेबी के साथ उनकी फोटो को फोटोशॉप किया है और इस मोनोक्रोम तस्वीर में प्रियंका एक बच्चे को कंधे पर लिए नजर आ रही हैं जो आप देख सकते हैं. वैसे आप देख सकते हैं निक जोनस इस फोटो में बच्चे के माथे को चूमते दिखाई दे रहे हैं. वैसे तो इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है और यह महज एक फोटोशाॅप्ड तस्वीर है लेकिन फिर भी लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. बात करें प्रियंका की तो उन्होंने बीते दिनों मदरहुड की बात पर PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, ”उन्हें बच्चे जरूर चाहिए लेकिन अभी इस बारे में उन्होंने कुछ सोचा नहीं है.”

आगे उन्होंने कहा ‘मेरे पास खुद के टारगेट्स हैं और अभी मैंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है. मैं एक समय पर मदरहुड को जरूर एक्सपीरियंस करना चाहती हूं लेकिन वह वक्त अभी नहीं है.’ आप सभी को बता दें प्रियंका और निक ने पिछले साल 1 दिसंबर को जोधपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी और दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्च‍ि‍यन रीति-रिवाज से करवाई गई थी.

]]>
एक बार फिर ‘कमली’ को देखकर ख़ुशी से झूम उठे ‘संजू’, वायरल हो रही तस्वीर https://www.shauryatimes.com/news/27161 Fri, 11 Jan 2019 09:25:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27161 बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जाने पहचाने लगे विक्की कौशल आजकल खूब सुर्ख़ियों में हैं. हर फिल्म में उनका किरदार कुछ अलग ही होता है. हाल ही में वो अपनी फिल्म ‘उरी’ में नज़र आ रहे है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि विक्की कौशल और रणबीर कपूर की जोड़ी को बीते साल काफी पसंद किया गया था. सुपरहिट फिल्म ‘संजू ‘ में दोनों ने बहुत  ही जोरदार काम किया था जिसकी तारीफ भी हो रही है. इसके बाद महीनों के बाद दोनों मिले हैं और उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है. 

आपको बता दें, महीनों बाद यही कलाकार एक दूसरे से मिलते है तो इनके चेहरे की चमक अलग ही खुशी बयां करती है. ऐसा ही कुछ हुआ बीती शाम जब बी-टाउन के लगभग सभी सितारे पीएम मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. यहां पर जब रणबीर कपूर और विक्की कौशल की मुलाकात हुई तो उनकी खुशी देखने लायक थी. बीती शाम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर और विक्की चॉकलेट का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे है.

https://www.instagram.com/p/BsddD4VHgIN/?utm_source=ig_embed

विक्की और रणबीर बीते साल ही रिलीज हुई संजय दत्त की बॉयोपिक ‘संजू’ में नजर आए थे. फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आकड़ा पार किया था बल्कि कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए थे. बात की जाए विक्की की प्रोफेशनल लाइफ की तो उनकी नई फिल्म ‘उरी-दि सर्जिकल स्ट्राइक’ ने आज ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. वहीं रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाले है. इसके अलावा रणबीर ‘शमशेरा’ और लव रंजन की अनाम फिल्म में भी दिखने वाले है.

]]>