विंबलडन: डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 10 Jul 2018 06:15:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 विंबलडन: डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी https://www.shauryatimes.com/news/5541 Tue, 10 Jul 2018 06:15:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5541 भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक की जोड़ी विंबलडन पुरुष युगल वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. इस जोड़ी ने लगातार दूसरी बार पांच सेटों का मुकाबला जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई.विंबलडन: डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी

शरण और सिटाक ने इस्राइल के जोनाथन एर्लिच और पोलैंड के मैट मैटकोवस्की को 1-6, 6-7, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया . अब उनका सामना अमेरिका के जैक सोक और माइक ब्रायन की जोड़ी से होगा.

इससे पहले शरण और सिटाक ने पिछले दौर में भी जूलियो पेराल्टा और होरासियो जेबालोस को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था.

शरण और सिटाक ने करीब साढ़े तीन घंटे तक चला पांच सेटों का मुकाबला 6-7, 4-6, 6-3, 7-6, 6-4 से जीता था. उन्होंने पहले दौर में मकदूनिया के राडू एल्बोट और ट्यूनीशिया के मालेक जाजिरी को 7-6, 6-7, 6-3, 6-2 से मात दी थी.

]]>