विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधरों को पछाड़ कर मिताली राज ने बनाया नया रिकॉर्ड – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

2020 में इस खिलाड़ी ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे, विराट कोहली और रोहित शर्मा रह गए पीछे
साल 2020 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ द्वारा सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इस बार विराट कोहली टॉप पर नहीं है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तान विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह ने इस साल 1.38 करोड़ रुपये की कमाई की है और उन्होंने विराट और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

कोहली साल 2020 को सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहकर समाप्त कर सकते थे, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज छोड़कर भारत लौट आए हैं। ऐसे में वे दूसरे स्थान पर रहेंगे। जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआइ की ओर से ए प्लस अनुबंध मिला है, जिसमें तीन खिलाड़ी हैं। बुमराह ने 2020 में 4 टेस्ट(बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को मिलाकर), नौ वनडे और 8 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए एक भारतीय खिलाड़ी को 15 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। एक वनडे मैच के लिए उन्हें 6 लाख रुपये की राशि मिलती है, जबकि T20I के लिए BCCI प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये देती है। इस तरह 2020 में जसप्रीत बुमराह ने BCCI (वार्षिक अनुबंध शुल्क को छोड़कर) से 1.38 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।

इस साल विराट कोहली ने 3 टेस्ट, नौ वनडे और 10 T20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस तरह उनको बीसीसीआइ की तरफ से 1.29 करोड़ रुपये मिलेंगे। अगर मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलते तो वह शीर्ष स्थान पर रहते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके बाद इस सूची में रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है, जिन्होंने इस साल 96 लाख रुपये कमाए। उन्होंने 2 टेस्ट (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट को मिलाकर), 9 वनडे और चार T20 इंटरनेशनल खेले।

सीनियर ऑलराउंडर 1 करोड़ का आंकड़ा छूने में असमर्थ रहे, क्योंकि अंतिम दो टी20 इंटरनेशनल मैच के साथ-साथ पहले टेस्ट मैच के लिए भी उनको चोट की वजह से बाहर बैठना पड़ा। हैरान करने वाली बात ये है कि रोहित शर्मा टॉप 5 में जगह नहीं बना सके। टीम इंडिया के व्हाइट-बॉल वाइस कैप्टन फिटनेस की वजह से टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने इस साल सिर्फ 3 एकदिवसीय और 4 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस तरह उनको 30 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधरों को पछाड़ कर मिताली राज ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि महिला टी20 विश्वकप में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं भारत की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए महिला टी-20 विश्व कप में ग्रुप-बी के सभी शुरुआती तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने गुरुवार को आयरलैंड को 52 रनों से मात देकर अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है।

इसके साथी ही बता दें कि भारतीय टीम इससे पहले न्यूजीलैंड को 34 रन और पाकिस्तान को सात विकेट से हरा चुकी है। वहीं इस मैच में भारत की मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड बनाते हुए टीम इंडिया के रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सभी पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि इस मैच में भारत ने मैन ऑफ द मैच मिताली राज 51 की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके साथ ही आयरलैंड की टीम प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। यहां बता दें कि मिताली इस अर्धशतक के साथ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

गौरतलब ​है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मिताली राज एक अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल है और उन्होने ​अब तक टीम में रहते हुए कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। बता दें कि मिताली का यह रिकॉर्ड कई लिहाज से अहम है। इसमें सबसे खास बात यह है कि अब मिताली भारत के सभी क्रिकेटरों में, जिसमें पुरुष क्रिकेटर भी शामिल हैं, सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली अब तक इस प्रारूप के 85 मैचों में 2283 रन बना चुकी हैं, वहीं पुरुषों के टी20 रिकॉर्ड की बात की जाए तो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में न्यूजींलैंड के मार्टिन गप्टिल सबसे आगे चल रहे हैं जिन्होने 75 मैचों में 2271 रन बनाए हैं, वहीं इनके बाद भारत के रोहित शर्मा का नंबर है रोहित ने 87 मैचों में 2207 रन बनाए हैं।