विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 15 Feb 2021 06:44:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई https://www.shauryatimes.com/news/102654 Mon, 15 Feb 2021 06:44:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102654 तमिलनाडु के विरुधुनगर में 12 फरवरी को पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस हादसे में लोगों को आर्थिक मदद की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। पीएम और सीएम ने मृतक के परिजनों को क्रमशः 2 लाख रुपये और 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। गंभीर रूप से घायलों के लिए क्रमश: 50,000 रुपये और 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है।

गौरतलब है कि 12 फरवरी को तमिलनाडु के दक्षिणी जिले में सत्तूर के निकट पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी। पुलिस ने बताया कि अचानकुलम गांव में स्थित फैक्ट्री में यह विस्फोट उस समय हुआ जब पटाखा बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था। इसके बाद घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया था।

]]>