विश्राम घाटों और कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार और सुपुर्द-ए-खाक के लिए नही बची जगह – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 12 Apr 2021 10:21:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इस जगह लगी लाशो की लाइन, विश्राम घाटों और कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार और सुपुर्द-ए-खाक के लिए नही बची जगह https://www.shauryatimes.com/news/108294 Mon, 12 Apr 2021 10:21:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108294 कोरोना से मौत के आंकड़े प्रशासन भले ही पूरे नहीं बता रहा हो, लेकिन विश्राम घाटों और कब्रिस्तान से रोज भयावह मंजर सामने आ रहे हैं। विश्राम घाटों पर कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं बची है। हालत यह हो गई सुभाष नगर विश्राम घाट पर जगह नहीं होने के कारण कई शवों का अंतिम संस्कार रोक दिया गया, उनकी अंत्येष्टि सोमवार यानी आज होगी। रविवार को भोपाल में 67 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया गया। एक दिन में अब तक की यह सबसे ज्यादा संख्या है। हालांकि प्रशासन ने रविवार को सिर्फ तीन मौतों की घोषणा की है।

चिता स्टैंड के बाहर कुछ शवों की अंत्येष्टि

सुभाष नगर विश्राम घाट पर 43 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसमें 24 शव कोरोना संक्रमित थे। इतनी ज्यादा संख्या में शव आने के कारण यहां जगह ही नहीं बची। सुभाष नगर विश्राम घाट के अध्यक्ष शोभराज सुखवानी ने बताया कि रविवार को सुभाषष नगर विश्राम घाट में चिता स्टैंड के बाहर कुछ शवों की अंत्येष्टि करनी पड़ी, शव ज्यादा होने के कारण कुछ शव सोमवार के लिए रखे गए हैं।

विश्रााम घाट पर नए चिता स्‍थल बनाए गए

वहीं, भदभदा विश्राम घाट पर रविवार को 49 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसमें से 39 देह कोरोना संक्रमित थी। इन 39 देह में 27 भोपाल की और 12 देह अन्य जिलों की थीं। भदभदा विश्राम घाट के अध्यक्ष अरण चौधरी ने बताया कि भदभदा विश्राम घाट पिछले तीन दिन से नए चिता स्थल बनाने का काम पूरा हो गया है। यहां दो एकड़ क्षेत्र में 30 शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह तैयार की गई है। 15 जगहों पर चिता स्टैंड भी लगा दिए गए हैं। सोमवार को सभी जगह चिता स्टैंड लगा दिए जाएंगे। वहीं झदा कब्रिस्तान में चार संक्रमित शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

]]>