विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Nov 2020 08:06:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक अयोध्या से 24 संत बैठक में शामिल होंगे https://www.shauryatimes.com/news/89905 Mon, 09 Nov 2020 08:06:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89905 विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को अयोध्या के संत रवाना हो गए हैं। अयोध्या से 24 संत विहिप की बैठक में शामिल होंगे।

इनमें महंत कमलनयन दास, महंत राजकुमारदास, जगतगुरु राम दिनेश आचार्य व अखिल भारतीय निर्वाणी आणि अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव महंत गौरी शंकर दास सहित 24 संत हैं।

बैठक का आयोजन 10 व 11 नवंबर को दिल्ली के विश्व जागृति मिशन आनंद धाम आश्रम नागलोई में किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए देश भर से संत आ रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक का प्रमुख उद्देश्य राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश भर के संतों को जोड़ना है।

]]>