वृक्ष महाकुंभ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 08 Aug 2019 10:44:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 संगम के तट पर एक और महाकुंभ लगने जा रहा: वृक्ष महाकुंभ https://www.shauryatimes.com/news/51861 Thu, 08 Aug 2019 10:44:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51861 प्रयागराज में संगम के तट पर एक और महाकुंभ लगने जा रहा है. वृक्ष महाकुंभ का यह अनूठा आयोजन कल यानी नौ अगस्त को संगम किनारे आयोजित होगा, जिसमें एक वर्ल्ड रिकार्ड भी बनेगा. इस ख़ास मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई ख़ास मेहमान भी मौजूद रहेंगे. वृक्ष महाकुंभ में चालीस हजार से ज़्यादा लोगों को मुफ्त में पौधे देकर उन्हें वृक्षारोपण के लिए संकल्प भी दिलाया जाएगा.
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम शाम को सीएम योगी के हाथ में वर्ल्ड रिकार्ड बनने का सर्टिफिकेट भी देगी. यहां कुछ महीने पहले लगे महाकुंभ में न सिर्फ बाइस करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आए थे, बल्कि सफाई-बस सेवा व चित्रकारी के तीन वर्ल्ड रिकार्ड भी बने थे. वृक्ष महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया गया गया है.

सूबे की योगी सरकार न केवल सरकारी जमीनों, तालाबों और पोखरों को कब्जे से मुक्त कराने की कोशिशों में जुटी है. बल्कि पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में भी योगी सरकार ने बड़ी पहल की है. राज्य सरकार ने इस मानसून सीजन में प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस मुहिम में सरकारी विभागों, स्कूल, कालेजों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं की भी सरकार मदद ले रही है.
इसी कड़ी में प्रयागराज में वृक्ष महाकुंभ भी सरकार आयोजित करने जा रही है. जिसमें एक साथ चालीस हजार से ज्यादा लोगों को पौधे वितरित किये जाने की तैयारी है.

]]>