वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इनको मिला मौका
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया है। टीम को मंजूरी श्रीलंका के खेल मंत्री नमल राजपक्षा ने दी है। सुरंगा लकमल को टीम में तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह मिली है, क्योंकि लाहिरु कुमारा को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कुमारा अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जाएंगे। 23 फरवरी को श्रीलंकाई टीम कैरेबियाई सरजमीं पर पहुंचेगी।

इस दौरे पर श्रीलंकाई टीम तीन टी20 और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। 3 मार्च से 2 अप्रैल तक ये सीरीज एंटीगा में खेली जानी है। उधर, टीम के चयन से पहले श्रीलंका की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने सोमवार को श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। वास ने ये भी सूचना बोर्ड को दे दी है कि वे सपोर्ट स्टाफ के तौर पर वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जाएंगे।

वास के इस्तीफे से नाराज है SLC

श्रीलंका क्रिकेट ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है, “यह विशेष रूप से निराशाजनक है कि आर्थिक तंगी में जिसका कि अभी पूरी दुनिया का सामना कर रही है, वास ने व्यक्तिगत मौद्रिक लाभ के आधार पर टीम के साथ उस समय पर अचानक छोड़ा है, जब टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना होने वाली थी। ये उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाया है। SLC और देश ने उनको एक क्रिकेटर के तौर पर बहुत सम्मान दिया है, लेकिन उन्होंने ये कदम उठाकर सभी को हैरान किया है।”

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), दसुन शनाका, दनुष्का गुनातिलके, पथुम निसंका, अशेन बंदारा, ओशाडा फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, एंजलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, थिसारा परेरा, कमिंडु मेंडिस, वनिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, लाहिरु कुमारा, नुवान प्रदीप, असिता फर्नांडो, दुश्मांता चमीरा, अकिला धनंजया, लक्षन संदाकन, दिलशान मदुशंका और सुरंगा लकमल।