वोटिंग के लिए शेख हसीना की भांजी ने प्रसव की तय तारीख आगे बढ़ाई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

वोटिंग के लिए शेख हसीना की भांजी ने प्रसव की तय तारीख आगे बढ़ाई
बांग्लादेश मूल की ब्रिटेन की 36 वर्षीय सांसद ने यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए ऐतिहासिक मतदान में वोट डालने के लिए अपनी प्रसव की तारीख आगे बढ़ा दी. लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भांजी है. उन्हें डॉक्टरों ने सोमवार या मंगलवार को सिजेरियन प्रसव की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने इस प्रक्रिया को बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दिया ताकि वह हाउस ऑफ कॉमन्स में मंगलवार को ब्रेक्जिट समझौते के लिए होने वाले मतदान में वोट डाल सकें.

सिद्दिक ने इवनिंग स्टैंडर्ड को बताया कि यह उनका दूसरा बच्चा है. पहले प्रसव के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. वह अपने दूसरे बच्चे को सिजेरियन प्रक्रिया से चार फरवरी को जन्म देने वाली थीं लेकिन गर्भावस्था के दौरान मधुमेह होने की वजह से उन्हें डॉक्टरों ने प्रसव की तारीख को इस सोमवार और मंगलवार को तय करने को कहा था.

मंगलवार को ब्रेक्जिट के लिए ऐतिहासिक मतदान हुआ. इसको देखते हुए उन्होंने लंदन के रॉयल फ्री अस्पताल के डॉक्टरों से बात की और वह तारीख को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए.

बेक्जिट समझौते को लेकर टेरेसा मे की करारी हार

हालांकि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का यूरोपीय संघ से अलग होने संबंधी बेक्जिट समझौता मंगलवार को संसद में पारित नहीं हो सका. इसके साथ ही देश के ईयू से बाहर जाने का मार्ग और जटिल हो गया है और मे की सरकार के खिलाफ अविश्वास पत्र लाने की घोषणा हो गई है. मे के समझौते को ‘हाउस ऑफ कामन्स’ में 432 के मुकाबले 202 मतों से हार का सामना करना पड़ा. यह आधुनिक इतिहास में किसी भी ब्रितानी प्रधानमंत्री की सबसे करारी हार है. इस हार के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने घोषणा की कि उनकी पार्टी मे की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी.

यूरोपीय संघ

ब्रिटेन 1973 में 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ का सदस्य बना था. उसे 29 मार्च को ईयू से अलग होना है. ईयू से अलग होने की तारीख आने में केवल दो महीने बचे हैं, लेकिन ब्रिटेन अभी तक यह निर्णय नहीं ले पाया है कि उसे क्या करना है. बेक्जिट के समर्थक और ब्रिटेन के ईयू में बने रहने के समर्थक दोनों विभिन्न कारणों से इस समझौते का विरोध कर रहे है. कई लोगों को आशंका है कि बेक्जिट के कारण ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के साथ व्यापार संबंध बिगड़ सकते हैं.

मे की कंजर्वेटिव पार्टी के 100 से अधिक सांसदों ने समझौते के विरोध में मतदान किया. ब्रिटेन के हालिया इतिहास में यह किसी सरकार की सबसे करारी संसदीय हार है. इस हार के साथ ही ब्रेक्जिट के बाद ईयू के साथ निकट संबंध बनाने की टेरेसा मे की दो वर्षीय रणनीति का भी कोई औचित्य नहीं रहा. मे ने ‘हाउस ऑफ कामन्स’ में हार के बाद कहा कि सांसदों ने यह बता दिया है कि वे खिलाफ हैं, लेकिन यह नहीं बताया है कि वे किसका समर्थन करते हैं.

संसद में परिणाम के बाद कोर्बिन ने कहा कि उनकी सरकार बुधवार को मे की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी. ब्रिटेन की संसदीय प्रक्रिया के अनुसार जब सांसद कोई विधेयक खारिज कर देते हैं, तो प्रधानमंत्री के पास ‘दूसरी योजना’ (प्लान बी) के साथ संसद में आने के लिए तीन कामकाजी दिन होते हैं.

ऐसी संभावना है कि मे बुधवार को ब्रसेल्स जाकर ईयू से और रियायतें लेने की कोशिश करेंगी और नए प्रस्ताव के साथ ब्रिटेन की संसद में आएंगी. सांसद इस पर भी मतदान करेंगे. यदि यह प्रस्ताव भी असफल रहता है तो सरकार के पास एक अन्य विकल्प के साथ लौटने के लिए तीन सप्ताह का समय होगा. यदि यह समझौता भी संसद में पारित नहीं होता है तो ब्रिटेन बिना किसी समझौते के ही ईयू से 29 मार्च को बाहर हो जाएगा.