शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई
तेल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 29 पैसे बढ़े हैं। अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.66 रुपये और डीजल की कीमत 75.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। यहां भी पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल की कीमतों में 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.12 रुपये और डीजल की कीमत 78.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

वैसे तो पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में हर रोज कुछ न कुछ बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन खास बात ये है कि केंद्र सरकार ने जब से तेल की कीमतें घटाई हैं, तब से पेट्रोल की कीमतों में कम और डीजल की कीमतों में ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 12 पैसे और 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 12 पैसे और 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

बता दें कि 4 अक्टूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये की कटौती की थी। लेकिन तेल की कीमतें घटाने के एक दिन बाद ही फिर से दाम बढ़ने शुरू हो गए, जो लगातार जारी है।