शादी में हुआ डीजे बंद तो चल गई गोली – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 Feb 2020 10:23:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शादी में हुआ डीजे बंद तो चल गई गोली, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/76733 Sat, 01 Feb 2020 10:23:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76733 ग्वालियर से अपराध का नया मामला सामने आया है। इस मामले में शादी में डीजे बंद करने पर पड़ोसियों ने दुल्हें के ममरे भाई को तलवार मार दी है। जी हाँ, वहीं जब उसे बचाने आगे अन्य परिजन आए तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और फायरिंग कर दी है। इस मामले में घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल नया मोहल्ला की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर माला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल स्थित नया मोहल्ला निवासी महेन्द्र पुत्र रामस्वरूप शाक्य प्रायवेट जॉब करते है और उनके भाई धीरज का विवाह के रिस्पेशन का कार्यक्रम चल रहा था और मोहल्ले के आनंद शाक्य, मानवेन्द्र, हेमंत, शिवनारायण और गोलू डांस कर रहे थे। वहीं उस दौरान शराब के नशे में युवक हंगामा कर रहे थे तो महेन्द्र के मामा के बेटे कोमल ने डीजे बंद करा दिया। इसी बात से नाराज होकर आनंद शाक्य, मानवेन्द्र, हेमंत, शिवनारायण और गोलू ने उसकी मारपीट कर तलवार मार दी और यह सब होने से वह घायल हो गया।

उस दौरान उसे बचाने के लिए जब कोमल के पिता हरिराम व चचेरा भाई हरीश तथा अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी मारपीट कर फायरिंग कर दी। इस मामले में घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।

]]>