शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 21 Nov 2020 09:01:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कोरोना का कहर : नोएडा : शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग https://www.shauryatimes.com/news/90956 Sat, 21 Nov 2020 09:01:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90956 कोरोना के बढ़तेे संक्रमण को देखते हुए शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने फैसला लिया है कि अब जिले में शादी या किसी भी तरह के समारोह मेें सिर्फ 100 मेहमान ही हिस्सा ले सकेंगे।

शासन के निर्देशों के अनुपालन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अब किसी भी समारोह में अधिकतम 100 व्यक्ति भाग ले सकेंगे। शासन के इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने जानकारी दी है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देशों के अनुपालन में अब किसी भी समारोह, शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग नहीं ले सकेंगे।

जिलाधिकारी का आदेश है कि जनपद में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह, शादी विवाह तथा अन्य कार्यक्रम आउटडोर एवं इंडोर सभी कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा है कि सभी प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह, शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग न ले सकें। इसके संबंध में अपने अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा।

]]>