शाह फैसल को पुलिस ने – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 14 Aug 2019 09:40:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शाह फैसल को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया https://www.shauryatimes.com/news/52435 Wed, 14 Aug 2019 09:40:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=52435 पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल को बुधवार को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि शाह फैसल विदेश जा रहे थे. हिरासत में लेने के बाद शाह फैसल को दिल्ली एयरपोर्ट से कश्मीर भेज दिया गया. इसके साथ ही शाह फैसल को घर में नजरबंद भी कर दिया गया है. जबसे केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 में बदलाव करने का फैसला किया है तब से शाह फैसल लगातार विवादित बयान दे रहे हैं. शाह फैसल ने कश्मीर को लेकर बुधवार को विवादित बयान दिया था. शाह फैसल ने कहा था कि हमारे सामने दो ही रास्ते हैं. कश्मीर कठपुतली बने या अलगाववादी. इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है.

]]>