शिवराज सिंह को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्योता देता हूं: कमलनाथ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 02 Sep 2018 11:24:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शिवराज सिंह को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्योता देता हूं: कमलनाथ https://www.shauryatimes.com/news/10062 Sun, 02 Sep 2018 11:24:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=10062 भारत में विपक्षी राजनैतिक पार्टियों के नेता अक्सर एक दूसरे के खिलाफ कड़वे बयान ही देते है। ऐसा बहुत ही काम देखने को मिलता है  जब कोई राजनेता अपने विपक्षी नेता की तारीफ करे या  उन्हें लेकर दोस्ताना स्वाभाव में बयान दे। ऐसे नेताओं में अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ भी शामिल हो गए है। शिवराज सिंह को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्योता देता हूं: कमलनाथ

दरअसल कमलनाथ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ बीजेपी नेता बाबूलाल गौर को लेकर उठे विवादों के एक सवाल के जवाब में कहा कि गौर जी एक सच्चे इंसान हैं और बीजेपी से सीनियर नेता है।  उन्होंने जिस तरह से सच्चाई स्वीकार की उससे मै बहुत प्रभावित हुआ हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि वे सच्चाई जानते है क्योंकि वे मैं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री रह चुके है। 

इसी तरह जब  कमलनाथ से पूछा गया कि क्या वे गौर को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण दे सकते है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बाबूलाल गौर तो दूर की बात है, मैं तो शिवराज सिंह चौहान को कोंग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण देता हूं। उल्लेखनीय है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कमलनाथ द्वारा भोपाल स्थित मध्यप्रदेश कांग्रेस ऑफिस में आयोजित कराइ गई थी।

]]>