शेयर बाजार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 19 Jul 2019 05:23:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सेंसेक्‍स 39 हजार के नीचे लुढ़क गया: शेयर बाजार https://www.shauryatimes.com/news/49194 Fri, 19 Jul 2019 05:23:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49194 भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार की शुरुआत ठीक रही लेकिन कुछ मिनटों में ही बाजार में दबाव का माहौल देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत में 39 हजार के पार कारोबार करने वाले सेंसेक्‍स में आधे घंटे के भीतर 15 अंक की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्‍स 38,900 के नीचे कारोबार करता दिखा. इसी तरह निफ्टी की बात करें तो 11 हजार 590 के स्‍तर पर आ गया.  इससे पहले गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया. बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स 318 अंक लुढ़कर 38,897 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी करीब 91 अंकों की गिरावट के साथ 11 हजार 597 के स्‍तर पर रहा. इस दौरान ऑटो और मेटल सेक्टरों के सूचकांकों में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

]]>
शेयर बाजार में भारी गिरावट , 1000 से ज्यादा अंक गिरा सेंसेक्स, और निफ्टी भी 11000 के नीचे आया… https://www.shauryatimes.com/news/11744 Fri, 21 Sep 2018 08:33:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=11744

शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक हजार अंक तक गिरा. हालांकि, बाद में लगातार सुधार आता गया. सिर्फ सेंसेक्स हीं नहीं बल्कि निफ्टी ने भी शुक्रवार दोपहर गोते लगाए और आंकड़ा 11000 के आस-पास पहुंच गया.

दोपहर एक बजे के बाद शेयर मार्केट में इतनी भारी गिरावट थी कि चार्ट V शेप की स्थिति में आ गया था. एक समय ऐसा आया कि सेंसेक्स एक दम से 1000 अंक तक गिर गया. हालांकि बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार आया और ये आंकड़ा 300 अंक तक पहुंचा. सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं बल्कि निफ्टी ने भी गोते लगाए. निफ्टी इस दौरान करीब 149 प्वाइंट तक नीचे गया.  आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही Yes Bank  के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी. दोपहर को आए बड़े भूचाल में ये भी एक कारण रहा था.

बता दें कि गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर बंद रहने के बाद शुक्रवार को बाजार ने रफ्तार भरी थी. सेंसेक्स जहां 172 अंक मजबूत होकर खुला था. वहीं, निफ्टी भी 69 अंक बढ़ा था. लेकिन दोपहर आते-आते सेंसेक्स ने गोते खाने शुरू कर दिए और 1000 अंकों तक गिर गया.  

दोपहर एक बजे के बाद शेयर मार्केट में इतनी भारी गिरावट थी कि चार्ट V शेप की स्थिति में आ गया था. एक समय ऐसा आया कि सेंसेक्स एक दम से 1000 अंक तक गिर गया. हालांकि बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार आया और ये आंकड़ा 300 अंक तक पहुंचा. सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं बल्कि निफ्टी ने भी गोते लगाए. निफ्टी इस दौरान करीब 149 प्वाइंट तक नीचे गया.

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही Yes Bank  के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी. दोपहर को आए बड़े भूचाल में ये भी एक कारण रहा था.
]]>