श्रीगणेश – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 23 Jun 2019 07:16:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 श्रीगणेश की पूजा करने से सब काम निर्विघ्न पूरे हो जाते: धर्म https://www.shauryatimes.com/news/46342 Sun, 23 Jun 2019 07:16:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46342 गणपति भगवान को बल, बुद्धि, विवेक का देवता माना जाता है. हिंदू शास्त्रों की मानें तो कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले गणेश जी का पूजन जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि श्रीगणेश की पूजा करने से सब काम निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं. गणपति की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलने के साथ घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. इस बार संकष्टी चतुर्थी गुरुवार 20 जून को पड़ रही है. पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. वहीं अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है.

]]>