श्रीराम को तांत्रिक बताने वाले कहने लगे राम सबके – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

CM योगी आदित्यनाथ बोले- दिखने लगा परिवर्तन, श्रीराम को तांत्रिक बताने वाले कहने लगे राम सबके
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मभूमि गोरखपुर के दो दिनी प्रवास पर रविवार को दूसरे दिन 500 करोड़ के अधिक की योजनाओं का तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर क्लब में गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच एवं चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्रों की 573 करोड़ से अधिक लागत की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भारत पहला देश है जिसने कोविड-19 की दो वैक्सीन एक साथ लॉन्च कर दी हैं। आज भारत ने दुनिया के सामने साबित कर दिया है, दुनिया में एक वैक्सीन आई है और भारत एक साथ दो वैक्सीन लॉन्च कर रहा है। इस बड़े कार्य के कारण भी भारत पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना है। अब देश में चारों ही तरफ बड़ा परिवर्तन भी दिख रहा है। पीएम मोदी तो सिर्फ अपने काम में लगे हैं, लेकिन आलोचना करने वालों को तो हर काम में कमी निकालनी ही है। पीएम मोदी कभी की बेकार का आलोचना से विचलित होने वालों में से नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की जो परिकल्पना इस देश को कोरोना कालखंड में दी है, यह उसी भारत की परिकल्पना है, जिसके लिए इस देश के क्रांतिकारियों ने अपने आप को समर्पित किया था। यह उसी भाव को लेकर बढ़ने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि हमारे प्रदेश में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि अपने लाभ के भगवान राम तक को नहीं छोड़ते हैं। जो लोग कभी भगवान श्रीराम को तांत्रिक बताते थे अब वही लोग कहने लगे है कि भगवान राम तो सबके हैं। यह पड़ा परिवर्तन प्रदेश में चारों तरफ दिखने लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की सभी योजना जनता को समर्पित रहती हैं। उत्तर प्रदेश अब निर्णायक भूमिका में रहता है। हमने पूर्वांचल को हर बड़े संकट से मुक्ति दिलाने के साथ ही बाढ़ की समस्या को भी नियंत्रित किया है। विकास की यह प्रक्रिया हमारी आने वाली पीढ़ी के जीवन में एक नए उमंग, उत्साह के साथ एक नई दिशा देने का कार्य करेगी। आज मुझे इस दृष्टि से इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए काफी प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। यह विकास हम सबके जीवन में परिवर्तन लाएगा और रोजगार का सृजन करेगा। जो पूर्वी उत्तर प्रदेश अन्य मामलों में देश में पिछड़ गया था, यह विकास कार्य ही उसे फिर से देश के अंदर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खड़ा करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक साथ गोरखपुर महानगर, पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी-चौरा विस क्षेत्र की लगभग 573 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम यहां पर संपन्न हो रहा है, जिसका लाभ पूरा पूर्वांचल लेगा। इसके लिए मैं, आप सबको हृदय से बधाई देता हूं। इसमें सबसे बड़ी परियोजना 199 करोड़ से जेल बाईपास का चौड़ीकरण और 89 करोड़ से सिक्स लेन चौड़ीकरण है।