संसद मानसून सत्र: तीन तलाक बिल टला – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 10 Aug 2018 10:20:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 संसद मानसून सत्र: तीन तलाक बिल टला, विपक्ष के विरोध के बीच राज्‍यसभा में नहीं हुआ पेश https://www.shauryatimes.com/news/8166 Fri, 10 Aug 2018 10:20:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=8166 तीन तलाक बिल राज्‍यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण पेश नहीं हो सका। राज्‍यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि तीन तलाक बिल को सदन में आज नहीं लिया जा सकेगा, क्योंकि इस पर आम सहमति नहीं बन पाई है।अब शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार इसे पेश कर सकती है। हालांकि यह भी उम्‍मीद जताई जा रही है कि शीलकालीन सत्र से पहले मोदी सरकार इसके लिए अध्‍यादेश ला सकती है। विपक्ष ने बिल के संशोधनों पर सलाह ना करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को विपक्ष की मांगों को स्वीकार करते हुए कैबिनेट ने तीन तलाक विधेयक में संशोधनों को हरी झंडी दे दी थी। तीन तलाक बिल पर यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी की स्थिति बिल को लेकर एकदम साफ है। मैं इस बारे में और कुछ अभी नहीं कहना चाहूंगी।  संसद मानसून सत्र: तीन तलाक बिल टला, विपक्ष के विरोध के बीच राज्‍यसभा में नहीं हुआ पेश

लाइव अपडेट्स…

– तत्काल तीन तलाक बिल टला, राज्यसभा में पेश नहीं हो सका। अब शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। लेकिन बताया जा रहा है कि उससे पहले सरकार इसके लिए अध्यादेश ला सकती है।

– राज्‍यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि तीन तलाक बिल को सदन में आज नहीं लिया जा सकेगा, क्योंकि इस पर आम सहमति नहीं बन पाई है।

– राज्यसभा की कार्यवाही हुई शुरू तीन तलाक बिल को सदन में किया जा सकता है पेश।

– लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए की गई स्थगित।

– राफेल विमान डील मुद्दे पर हंगामे के बाद राज्‍यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्‍थगित। विपक्ष ने की ज्‍वॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) बनाने की मांग।

– तीन तलाक बिल को लेकर राज्‍यसभा में विपक्ष का हंगामा। विपक्ष ने बिल के संशोधनों पर सलाह ना करने का आरोप लगाया है।

– राज्यसभा में उपसभापति ने राफेल डील पर चर्चा से इनकार किया। उन्‍होंने कहा कि सभापति ने इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दी है। राफेल डील के मुद्दे पर बहस करना चाह रहे थे, कांग्रेस के आनंद शर्मा।

]]>