सत्ताधारी दल के विधायकों के गहरे संबंध हैं अपराधी विकास दुबे से: अजय कुमार लल्लू – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

गुंडों-अपराधियों की संरक्षक है भाजपा -अजय कुमार
भाजपा की शह में गुंडे माफियाओं के फलने फूलने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो -लल्लू

लखनऊ : भाजपा की शह और संरक्षण में गुंडे माफियाओं के फलने फूलने के तमाम साक्ष्य सामने आने पर करारा हमला बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। जांच में सामने आएगा कि किस तरह से भाजपा नेता और विधायक माफियाओं से सांठगांठ कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं और पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है। अजय लल्लू ने कहा कि विकास दुबे को कुछ समय पहले एसटीएफ ने राजधानी में गिरफ्तार किया था और उस समय के उसके बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा के दो विधायकों से उसके गहरे संबंध रहे हैं। यह सब सार्वजनिक हो चुका है कि किस तरह से भाजपा नेताओं और विधायकों की शह पर विकास दुबे ने आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। इससे कांग्रेस का यह आरोप सही साबित होता है कि गुंडे माफियाओं की असली संरक्षक भाजपा ही है।

सत्ताधारी दल के विधायकों के गहरे संबंध हैं विकास दुबे से : अजय कुमार लल्लू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी का पहले दिन से मानना है कि भाजपा की मदद के बगैर विकास दुबे जैसे अपराधी खुले आम नहीं घूम सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या योगी सरकार के ताबूत मे आखिरी कील साबित होगी। लल्लू ने कहा कि प्रदेश की जनता को यह जानना चाहिए कि कैसे सत्ताधारी दल के नेताओं व विधायकों की मदद से विकास दुबे जैसे हिस्ट्रीशीटर अपनी आपराधिक गतिविधियां संचालित करता रहा। उन्होंने कहा कि समूचा प्रदेश भाजपा के जंगल राज की गिरफ्त में है जहां उसके गुंडों को खुलेआम पुलिसकर्मियों की हत्या की छूट मिली हुई है। आम आदमी को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की वाजिब वजह है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगी।