सपा अध्यक्ष की कांग्रेस को हिदायत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सपा अध्यक्ष की कांग्रेस को हिदायत, अगर फैसले पर आपत्ति हो तो अदालत में जाएं
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राफेल सौदे पर आए शीर्ष अदालत के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब जेपीसी की मांग उठाई गई थी तो सुप्रीम कोर्ट का उल्लेख नहीं किया गया था. पर अब जब अदालत ने फैसला दे दिया है तो अगर किसी को अदालत के फैसले पर आपत्ति है तो उसे फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया को उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में क्लीन चिट दे दी है. अदालत का कहना है कि सौदे की प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन किया गया है. इस फैसले को केंद्र की मोदी सरकार के लिए क्लीन चिट माना जा रहा है.

हालांकि, निर्णय वाले दिन ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि इस सौदे में उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी को 30 हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाया गया है. उन्होंने एक बार फिर सरकार से इस मामले पर जेपीसी द्वारा जांच कराने की मांग की, साथ ही आगे भी ये मुद्दा उठाने की बात कही है. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि राफेल सौदे में घोटाला हुआ है, हम इसका भंडाफोड़ करेंगे, कोई कितना भी छुपा लें, हम यह साबित कर देंगे कि देश का चौकीदार चोर है.