सरे वनडे में करारी हार के बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बढ़ी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 27 Mar 2021 09:18:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सरे वनडे में करारी हार के बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बढ़ी https://www.shauryatimes.com/news/107258 Sat, 27 Mar 2021 09:18:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107258 भारतीय टीम पुणे में रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज में निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। शुक्रवार को दूसरे वनडे में करारी हार के बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन खराब गेंदबाजी की वजह से टीम इसका बचाव नहीं कर पाई।

कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को सीरीज जीतना है तो गेंदबाजी डिपार्टमेंट को दुरुस्त करके ही उतरना होगा। 336 रन जैसे बड़े स्कोर का बचाव अगर टीम के गेदबाज नहीं कर पाए तो इससे बड़ी चिंता की बात नहीं। भारतीय टीम तीसरे वनडे में एक संभावित बदलाव के साथ उतर सकती है। स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर किया जा सकता है। पहले और दूसरे वनडे में उन्होंने दिल खोलकर रन लुटाए जबकि विकेट एक भी हासिल नहीं किया।

ओपनिंग में रोहित और धवन

भारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ही करते नजर आएंगे। दोनों पर बड़ी शुरुआत की उम्मीद होगी।

मिडिल आर्डर में विराट, केएल और हार्दिक

दूसरे वनडे में कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी के दम पर ही भारत ने 336 रन का स्कोर खड़ा किया था। यहां कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

पंत विकेटकीपिंग

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लय में लौटे रिषभ पंत ने दूसरे वनडे में दमदार वापसी करते हुए अर्धशतक बनाया। उम्मीद है कि आखिरी मैच में भी वह बतौर विकेटकीपर टीम में रहेंगे।

क्रुणाल पांड्या ऑलराउंडर

डेब्यू वनडे में क्रुणाल ने दमदार बल्लेबाजी की थी जबकि एक विकेट भी हासिल किया था। दूसरे वनडे में वह ना तो बल्लेबाज से खास कर पाए ना ही गेंदबाजी में किफायती रहे। फिर भी उनकी जगह टीम में पक्की ही लग रही है।

कुलदीप की जगह चहल

पहले दोनों मैच में जोरदार पिटाई होने के बाद कुलदीप के तीसरे मैच में खेलने की उम्मीद ना के बराबर है। युजवेंद्र चहल को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है।

भुवनेश्वर, प्रसिद्ध और शार्दुल तेज गेंदबाज

तेज गेंदबाजी में भी बदलाव होने की उम्मीद कम ही है। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ही निर्णायक मैच में खेलते दिखेंगे।

]]>