सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बॉलीवुड फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से डेब्यू करने जा रही हैं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 23 Oct 2018 05:15:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बॉलीवुड फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से डेब्यू करने जा रही हैं https://www.shauryatimes.com/news/15343 Tue, 23 Oct 2018 05:15:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=15343 सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बॉलीवुड फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ से डेब्यू करने जा रही हैं. खबरों के मुताबिक इसी फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी एक कैमियो रोल करते नजर आ सकते हैं. सलमान और यूलिया का नाम काफी वक्त पहले से चर्चा में रहा है. कहा जाता रहा है कि सलमान और यूलिया दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं.

डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, “सलमान सिर्फ यूलिया के करीब नहीं है, वह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर प्रेम सोनी के भी चहेते हैं.” बता दें कि सोनी ने सलमान फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खन्ना डायरेक्ट की थी. कुछ दिन पहले जब प्रेम बीमार पड़ गए थे तब सलमान ने उन्हें मदद ऑफर की थी.

बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था. इस पोस्टर को खुद सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, जिसके बाद यूलिया ने इसे रीट्वीट किया. पोस्टर में यूलिया साध्वी लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने हाथों में खड़ताल लिए हुए हैं और गले में फूलों की माला पहनी हुई है. इस फिल्म के लिए पीत वस्त्र धारण किए यूलिया बिलकुल देसी हो गई हैं.

पोस्टर के बैकग्राउंड को ब्लैक एंड व्हाइट रखा गया है. पीछे मंदिर और कुछ लोग नजर आ रहे हैं जो काफी एग्रेसिव दिख रहे हैं. पोस्टर के बैकग्राउंड में गीता के सार को भी लिखा गया है जिसकी कुछ लाइन्स पढ़ने में आती हैं.
]]>