सात बारातियों की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

दो बसों की भीषण टक्कर में सात बारातियों की मौत, सीएम ने जताया दुख
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह बस बारातियों को लेकर लौट रही थी। ये हादसा बहजोई-चंदौसी हाइवे पर रविवार रात 12 बजे के करीब हुआ। हादसा बहजोई थाना के अंतर्गत मझावली के पास हुआ।

यहां हाइवे पर खड़ी एक प्राइवेट बस को पीछे से आ रही दूसरी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। बस में बाराती शामिल थे जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बारात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही थी। हादसे में कई घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

खड़ी बस में टक्कर मार दी

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिस बस के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ, वह भी सड़क किनारे एक गड्डे में जा गिरी। हालांकि, इस बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। संभल एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया, ‘हादसा बहजोई थाना के अंतर्गत हुआ। यहां दो प्राइवेट बसों में भीषण टक्कर हो गई। बहजोई-चंदौसी हाइवे पर शादी से लौट रही एक बस का टायर पंक्चर हो गया था। बस को किनारे रोककर उसका टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी।’

मरने वालों के नाम

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के आगरा-चंदौसी राजमार्ग पर लहरावन गांव के पास बारातियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस से जा टकराई उन्होंने बताया कि हादसे में विवाह समारोह में शिरकत कर लौट रहे सात बारातियों वीरपाल (60), हप्पू (35), छोटे (40), राकेश (30), अभय (18), विनीत (30) और भूरे (25) की मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया शोक

फरार ड्राइवर की जांच में पुलिस जुटी है, साथ ही बस मालिक का पता करने में भी पुलिस जुटी हुई है। शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है कि आखिर हादसा कैसे हुआ। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और घायलों को उचित चिकित्सा सहायता और पीड़ितों को सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।