सामने आई तस्वीरें – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 27 Apr 2021 09:29:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आम तोड़कर ख़ुशी से फूली नहीं समा रहीं अनुपमा, सामने आईं तस्वीरें https://www.shauryatimes.com/news/109934 Tue, 27 Apr 2021 09:29:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109934 सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आने वाली रुपाली शो के सेट पर मस्ती करने में पीछे नहीं रहती हैं। अब शो के सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का मस्तीभरा अंदाज दिख रहा है। इन तस्वीरों में रुपाली के साथ ही शो के डायरेक्टर साहब का भी निराला अंदाज नजर आ रहा है। दोनों ही बड़ी फुर्सत में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में रूपाली गांगुली बेहद खुश दिख रहीं हैं और उनकी ख़ुशी का कारण है ‘आम’।

आप देख सकते हैं शूटिंग से ब्रेक लेकर उन्होंने ढेर सारे आम तोड़ लिए और उसके बाद उन्हें अपनी साड़ी में रखकर उन्होंने फोटोज क्लिक करवाई। ‘अनुपमा’ के सेट से सामने आई तस्वीर में रूपाली गांगुली डायरेक्टर रोमेश कालरा के साथ दिख रही हैं। आप देख सकते हैं तस्वीरों में रूपाली गांगुली एकदम छोटी बच्ची की तरह खुश दिख रही है।

वैसे आम तोड़ने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है और उनका चेहरा ख़ुशी से लाल है। अभी कुछ दिन पहले ही रूपाली गांगुली कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं लेकिन अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह सेट पर लौट आईं हैं। फिलहाल रूपाली गांगुली की इस तस्वीर को देखने के बाद तो आपके मुंह में पानी जरूर आ गया होगा।

]]>
शहीर शेख ने की कोर्ट मैरिज, सामने आईं तस्वीरें https://www.shauryatimes.com/news/91797 Fri, 27 Nov 2020 07:40:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91797 टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर शहीर शेख को लेकर दिन पर दिन चौकाने वाली खबरें आ रहीं हैं। बीते दिनों ही खबरें आईं थीं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है। जी हाँ, बीते दिनों ही दोनों ने सगाई कर ली थी और उस दौरान के फोटोज भी सामने आये थे। अब इसी बीच यह खबर आ रही है कि इन्होंने शादी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक शहीर और रुचिका ने कोर्ट मैरिज की है और अब दोनों साल 2021 में ट्रेडिशनल वेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं।

खबरें हैं कि दोनों कोविड-19 के हालातों के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हालात सही होंगे वैसे ही दोनों ग्रैंड वेडिंग करेंगे। दोनों के काम के बारे में बात करें तो शहीर टीवी शोज में काम करते हैं और वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं रुचिका के बारे में बात करें तो वह एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलेफिल्म्स की फिल्म्स विभाग की हेड हैं। ऐसी खबरें हैं कि कोर्ट मैरिज के बाद शहीर और रुचिका ने अपने-अपने परिवार वालों के साथ मिलकर साधारण ढंग से सेलिब्रेट किया।

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रुचिका और शहीर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सेट पर मिले थे और उसी के बाद दोनों की जान-पहचान हुई। बाद में दोनों में दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने एक दूजे को एक साल तक डेट किया और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खैर इन सभी बातों पर अब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

]]>
जावेद के जन्मदिन पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारें, सामने आई तस्वीरें https://www.shauryatimes.com/news/74658 Sat, 18 Jan 2020 10:09:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74658 बीते कल लिरिक्स और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया है और उन्होंने अपने जन्मदिन को बहुत ही स्पेशल तरीके से एन्जॉय किया. वहीं उन्होंने दो पार्टी होस्ट की और एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात. वहीं आपने देखा होगा पहली पार्टी में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए रेट्रो थीम पार्टी दी और उनकी दूसरी पार्टी उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में दी. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की.

जी हाँ, इस दौरान पार्टी में सबकी निगाहें रेखा पर थमी क्योंकि वह बहुत खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने इस दौरान ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी जो उनकर ऊपर काफी दिलकश दिखाई दे रही थी. इस दौरान पार्टी में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी नजर आए और दोनों का लुक काफी शानदार रहा. इस दौरान दिव्या दत्ता दिखी. उन्होंने ब्लू कलर का गाउन कैरी किया. मैसी बन उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था.

वहीं जोया अख्तर पार्टी में गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं. इस ड्रेस में वे बहुत खूबसूरत दिखीं. इस दौरान ऋचा चड्ढा पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ पार्टी में नजर आईं. उन्होंने पार्टी के लिए फ्लावर प्रिंट की व्हाइट साड़ी को चुना. इस दौरान विद्या बालन के पति और फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी नजर आए और उन्ही के साथ एक्टर सतीश कौशिक भी पार्टी में शरीक हुए. इस दौरान माधुरी दीक्षित भी पार्टी में पहुंचीं और उन्होंने पार्टी के लिए ऑरेंज कलर को चुना. इस दौरान वह साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आईं

]]>