‘सिलसिला’ में बड़ा ट्विस्ट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 25 Aug 2018 10:51:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ‘सिलसिला’ में बड़ा ट्विस्ट, नंदनी और राजदीप के बीच होगा कुछ ऐसा https://www.shauryatimes.com/news/9425 Sat, 25 Aug 2018 10:51:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9425 इन दिनों टीवी का सबसे मशहूर शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तो का’ में बड़ा ट्विस्ट चल रहा है और शो में दिखाई जा रही दिलचस्प कहानी भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही. पिछले दिनों ही बताया गया कि कुणाल जल्द ही नंदनी को अपने दिल की बात कहने वाला था लेकिन मौली के आ जाने से वह अपनी बात बता नहीं पाया.'सिलसिला' में बड़ा ट्विस्ट, नंदनी और राजदीप के बीच होगा कुछ ऐसा

अब हाल ही में खबर आई कि एक बार इस शो में बड़ा ट्विस्ट दिखाया जायेगा जिससे दर्शक शो को लेकर और भी उत्साहित हो जायेंगे. दरअसल नंदनी अपने घर में एक पार्टी रखेगी जिसमे मौनी और कुणाल आएंगे. इस दौरान सभी लोग ‘ट्रुथ एंड डेयर’ गेम खेलेंगे. गेम खेलने के दौरान नंदनी शराब पी लेती है और इस दौरान वह अपने पति राजदीप के बारे में कुछ ऐसा बोल जाती है जिससे वह मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं.

गौरतलब है कि राजदीप नंदनी पर बहुत अत्याचार करता है जिसके चलते नंदनी अपनी दोस्त मौली के घर चली जाती है लेकिन मौली के घर आने के बाद नंदनी को मौली के पति कुणाल से प्यार होने लगता है. अब आपको ये शो में ही देखना होगा कि आखिर नंदनी ने राजदीप के बारे में ऐसा क्या बोला.

]]>