सीरिया में आत्मघाती धमाकों में 220 से ज्यादा की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 26 Jul 2018 06:22:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सीरिया में आत्मघाती धमाकों में 220 से ज्यादा की मौत https://www.shauryatimes.com/news/6848 Thu, 26 Jul 2018 06:22:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=6848

सीरिया के स्वीदा शहर में बुधवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए सिलसिलेवार आत्मघाती धमाकों में 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश आम नागरिक हैं। सीरिया में इसे बीते कुछ महीनों में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। ये धमाके सात गांवों को निशाना बनाकर किए गए। इनमें से तीन पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया।सीरिया के स्वीदा शहर में बुधवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए सिलसिलेवार आत्मघाती धमाकों में 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश आम नागरिक हैं। सीरिया में इसे बीते कुछ महीनों में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। ये धमाके सात गांवों को निशाना बनाकर किए गए। इनमें से तीन पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया।  इजरायल ने गिराया सीरियाई विमान  इजरायल की सेना ने अपने हवाई क्षेत्र में आए एक सीरियाई विमान को मार गिराने का दावा किया है। लेकिन सीरिया का कहना है कि यह विमान आतंकियों पर हमला कर रहा था। सीरियाई सरकार ने इजरायल के इस कदम पर नाराजगी जताई है। सीरिया पहले भी इजरायल पर आइएस का साथ देने का आरोप लगाता रहा है।

इजरायल ने गिराया सीरियाई विमान

इजरायल की सेना ने अपने हवाई क्षेत्र में आए एक सीरियाई विमान को मार गिराने का दावा किया है। लेकिन सीरिया का कहना है कि यह विमान आतंकियों पर हमला कर रहा था। सीरियाई सरकार ने इजरायल के इस कदम पर नाराजगी जताई है। सीरिया पहले भी इजरायल पर आइएस का साथ देने का आरोप लगाता रहा है।

]]>