सोने की कीमतों में भारी उछाल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी में जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हैं भाव
घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर 1.62 फीसद या 806 रुपये की तेजी के साथ 50,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 1.66 फीसद या 828 रुपये की तेजी के साथ 50,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मंगलवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

चांदी की घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार दोपहर बड़ी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार दोपहर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 2.68 फीसद या 1631 रुपये की तेजी के साथ 62,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार दोपहर चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखी गई।

वैश्विक बाजार में सोना

वैश्विक बाजार में मंगलवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.74 फीसद या 32.20 डॉलर की बढ़त के साथ 1,886.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.26 फीसद या 23.49 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1,886.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी

वैश्विक बाजार में मंगलवार दोपहर चांदी की वायदा व हाजिर कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर चांदी की दिसंबर वायदा कीमत 2.72 फीसद या 0.64 डॉलर की बढ़त के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.74 फीसद या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

सोने की कीमतों में भारी उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए क्या चल रहा भाव
सोने-चांदी के वायदा भाव में सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को भारी तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 119 रुपये की भारी तेजी देखने को मिल रही थी। इस तेजी से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 38,110 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो इसमें एमसीएक्स एक्सचेंज पर सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर 0.28 फीसद या 108 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 38,178 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी सोमवार को भारी तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर 0.55 फीसद या 246 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से 5 मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 45,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

गौरतलब है कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, दिल्ली में पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने के भाव में 109 रुपये का उछाल दर्ज किया गया था। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में शुक्रवार को 338 रुपये की भारी बढ़त दर्ज की गई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव शुक्रवार को 45,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.21 फीसद की बढ़त के साथ 1481.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव सोमवार सुबह 0.44 फीसद की तेजी के साथ 17.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब क्रूड ऑयल का वायदा भाव जानते हैं। सोमवार को क्रूड ऑयल की वायदा कीमत में मामूली गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार को 12 बजकर 04 मिनट पर 17 जनवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.16 फीसद या 7 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 17 जनवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4287 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।