सोने की कीमत में पिछले सप्ताह आई जबरदस्त गिरावट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सोने की कीमत में पिछले सप्ताह आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें क्या रह गए दाम
दीवाली, धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के बीतने के बाद मांग में कमी के चलते सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त कमी देखने को मिली। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली। विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू स्तर पर मांग घटने की वजह से सोने एवं चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिल रही है।

23 नवंबर, 2020: सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोने का मूल्य 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 61,486 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

24 नवंबर, 2020: सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में यानी मंगलवार को सोने का भाव 1,329 रुपये की गिरावट के साथ 48,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 1,782 रुपये की गिरावट के साथ 59,704 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

25 नवंबर, 2020: बुधवार को सोने का दाम 40 रुपये की भाव कमी के साथ 48,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया था। वहीं, चांदी की कीमत में 487 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसके साथ ही चांदी की कीमत 60,191 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

26 नवंबर, 2020: सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को सोने का भाव 37 रुपये की वृद्धि के साथ 48,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 69 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 60,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

27 नवंबर, 2020: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 143 रुपये की भाव कमी के साथ 48,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। दूसरी ओर चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 60,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

इस तरह देखा जाए तो पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल-मिलाकर 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की भाव कमी देखने को मिली। वहीं, चांदी भी 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया।