सोने के वायदा भाव में फिर दर्ज की गई गिरावट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सोने के वायदा भाव में फिर दर्ज की गई गिरावट, चांदी में भी टूटी, जानिए क्या हैं कीमतें
सोने-चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर दिसंबर वायदे के सोने की कीमत 0.59 फीसद या 301 रुपये की गिरावट के साथ 50,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में भी सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखी गई।

घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 1.21 फीसद या 764 रुपये की गिरावट के साथ 62,334 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई। वहीं, वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह अच्छी खासी गिरावट देखी गई।

जानिए वैश्विक स्तर पर क्या हैं सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.65 फीसद या 12.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,916.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.55 फीसद या 10.49 डॉलर की गिरावट के साथ 1,912.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

जानिए वैश्विक स्तर पर क्या हैं चांदी की कीमतें

वैश्विक स्तर पर सोने के साथ ही चांदी की भी हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.35 फीसद या 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 24.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.18 फीसद या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 24.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।