सोने व चांदी की वायदा कीमतों में आई भारी गिरावट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 16 Dec 2019 07:05:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सोने व चांदी की वायदा कीमतों में हुआ अच्छा-खासा इजाफा, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/69744 Mon, 16 Dec 2019 07:05:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=69744 सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Futures Price) में इजाफा देखने को मिला है। सप्ताह के पहले दिन सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.14 फीसद या 54 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इस बढ़त से पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत 37,827 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं, चांदी की वायदा कीमतों में भी सोमवार को इजाफा हुआ है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत सोमवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर 0.54 फीसद या 239 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ ट्रेंड कर रही थी। इस तेजी से 5 मार्च 2020 की चांदी की वायदा कीमत 44,365 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

उधर 3 अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत में भी सप्ताह के पहले दिन बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत 0.35 फीसद या 134 रुपये की तेजी के साथ 37,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

गौरतलब है कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने के भाव में 232 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में शुक्रवार को सात रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव शुक्रवार को 45,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 1476.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव 0.43 फीसद की बढ़त के साथ 17.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब क्रूड ऑयल की वायदा कीमत जानते हैं। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को क्रूड ऑयल की वायदा कीमत में मामूली बढ़त देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार को 11 बजकर 28 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 की क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 0.02 फीसद या 1 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेंड कर रही थी। इस बढ़त से 18 दिसंबर 2019 की क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 4242 रुपये प्रति बैरल पर बनी हुई थी।

]]>
सोने व चांदी की वायदा कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए भाव https://www.shauryatimes.com/news/68127 Fri, 06 Dec 2019 08:42:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68127 सोने व चांदी के वायदा भाव (Futures Price) में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.26 फीसद या 100 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 37,985 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 12 बजकर 22 मिनट पर 0.53 फीसद या 238 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 44,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

वहीं, तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत में भी शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 12 बजकर 29 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 0.22 फीसद या 85 रुपये की गिरावट के साथ 38,034 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि गुरुवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 74 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे गुरुवार को सोने का भाव 38,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में गुरुवार को 771 रुपये की गिरावट देखी गई थी। इससे चांदी का भाव गुरुवार को 45,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 1472.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 16.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

क्रूड ऑयल की बात करें, तो शुक्रवार को इसके वायदा भाव में मामूली बढ़त देखने को मिली है। MCX एक्सचेंज पर शुक्रवार को 12 बजकर 36 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.10 फीसद या 4 रुपये की मामूली तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4165 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

]]>