स्पोर्ट्स फ्लैशेज को मिला आईसीसी क्रिकेट विश्वकप वर्ल्ड कप का ऑडियो प्रसारण अधिकार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

स्पोर्ट्स फ्लैशेज को मिला आईसीसी क्रिकेट विश्वकप वर्ल्ड कप का ऑडियो प्रसारण अधिकार
स्पोर्ट्स एप स्पोटर्स फ्लैशेज ने इंग्लैंड में अगले साल होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के ऑडियो कंटेंट को प्रसारित, प्रचारित और वितरित करने का अधिकार हासिल कर लिया है. एप ने घोषणा करते हुए बताया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित चैनल-2 ग्रुप से विश्वकप के ऑडियो प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं. ऑडियो प्रसारण अधिकार प्राप्त करने के बाद स्पोर्ट्स फ्लैशेज एप व वेब प्लेटफार्म पर विश्चकप मैचों के लाइव ऑडियो का प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा पूरे विश्व में एफएम रेडियो, मोबाइल ऑपरेटर और डिजिटल प्लेटफार्म पर भी इसका प्रसारण करेगा.

स्पोर्ट्स फ्लैशेज इस दौरान पूर्व क्रिकेटरों और प्रसिद्ध कमेंटेटरों की भी सुविधाएं लेगा. चैनल-2 ग्रुप के चेयरमैन अजय सेठी ने कहा, ” स्पोर्ट्स फ्लैशेज से जुड़ने और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को विश्व स्तरीय अनुभव देने में मुझे खुशी है.”

स्पोर्ट्स फ्लैशेज के संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, “भारत-वेस्टइंडीज सीरीज की शानदार सफलता के बाद वर्तमान में भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज के माध्यम से भारत में विस्तार के बाद हम 2019 क्रिकेट विश्वकप के लिए तैयार हैं.”

भारतीय मैचों के सभी टिकट बिके

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को अगले साल 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार है. हर चार साल में एक बार होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ की लोकप्रियता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टूर्नामेंट शुरू होने से सात महीने पहले ही अधिकांश टिकट बिक चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के व्यावसायिक महाप्रबंधक कैंपबेल जेमीसन ने कहा कि इंग्लैंड में 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप के कुल 3500 टिकट भी नहीं बचे हैं. जेमीसन ने बताया कि 30 मई से 14 जुलाई तक ब्रिटेन में होने वाले टूर्नामेंट के अधिकांश टिकट बिक चुके हैं. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान कुल 48 मैच खेले जाएंगे. भारत के सभी मैचों के टिकट बिक चुके हैं जिसमें 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच भी शामिल है.

भारत का अभियान 5 जून से होगा शुरू

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैंड में पांचवी बार खेला जाएगा. 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 30 मई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. इस साल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगा. उसका पहला मुकाबला अफ्रीका के साथ साउथंप्टन के हैंपशायर में होगा.

इन टीमों से होंगे यहां भारत के मैच

1983 और 2011 की चैंपियन टीम इंडिया 2019 वर्ल्डकप में पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और अपने नौ राउंड रॉबिन लीग मैचों को छह अलग-अलग स्थलों पर खेलेगी. भारतीय टीम साउथेम्प्टन (दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान), बर्मिंघम (इंग्लैंड और बांग्लादेश) और मैनचेस्टर (पाकिस्तान और वेस्टइंडीज) में दो-दो मैच जबकि ओवल (ऑस्ट्रेलिया), नॉटिंघम (न्यूजीलैंड) और लीड्स (श्रीलंका) में एक-एक मैच खेलेगी.

टीम इंडिया के वर्ल्डकप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

5 जून : दक्षिण अफ्रीका (साउथेम्प्टन)

9 जून : ऑस्ट्रेलिया ( ओवल )

13 जून : न्यूजीलैंड ( नॉटिंघम )

16 जून : पाकिस्तान (मैनचेस्टर)

22 जून : अफगानिस्तान (साउथेम्प्टन)

27 जून : वेस्टइंडीज (मैनचेस्टर)

30 जून : इंग्लैंड (बर्मिंघम)

दो जुलाई : बांग्लादेश (बर्मिंघम)

छह जुलाई : श्रीलंका (लीड्स)

नौ जुलाई : पहला सेमीफाइनल (मैनचेस्टर)

11 जुलाई : दूसरा सेमीफाइनल (बर्मिंघम)

14 जुलाई : फाइनल (लॉर्ड्स)

16 जून को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में मैच होगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शिकस्त झेलने के 2 साल बाद भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका होगा. टीम इंडिया साल 2015 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी. इस बार टीम विराट कोहली ने अगुवाई में वर्ल्ड कप खेलेगी.