स्मार्टफोन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 27 Jul 2019 08:36:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा: स्मार्टफोन https://www.shauryatimes.com/news/50236 Sat, 27 Jul 2019 08:36:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50236 यदि आप रोजाना पांच घंटे या इससे ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। एक शोध का दावा है कि ज्यादातर समय फोन पर व्यस्त रहने वाले छात्रों की जीवनशैली में कई बदलाव आ जाते हैं। इसके चलते उनमें मोटापे और आगे चलकर हृदय रोग का खतरा हो सकता है। कोलंबिया स्थित सिमोन बोलीवर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता मिरारी मंटीला मोरन ने कहा, ‘स्मार्टफोन का इस्तेमाल कई काम के लिए किया जा सकता है और इसे हर वक्त अपने साथ रखना भी आसान है। लेकिन लोगों को इन खूबियों के प्रति आकर्षित होने की जगह यह समझना चाहिए की यह हमारे स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित कर रहा है।’ इस शोध के लिए 19 से 20 साल के 1060 छात्रों को चुना गया था। अध्ययन के अनुसार, पांच घंटे फोन इस्तेमाल करने वाले 43 फीसद छात्र मोटापे के खतरे का सामना कर रहे थे।

]]>
स्मार्टफोन पर 6,500 रु. तक की छूट: Xiaomi https://www.shauryatimes.com/news/45591 Mon, 17 Jun 2019 06:39:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45591 Xiaomi ने एक बार फिर से Mi Super Sale की शुरुआत कर दी है. कंपनी की वेबसाइट पर आप इस सेल के दौरान डिस्काउंट में प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. सेल की शुरुआत आज यानी 17 जून से शुरू हो रही है और यह 21 जून तक चलेगी. Mi Super Sale के हाईलाईट्स के बारे में बात करें तो यहां तो Mi A2 और POCO F1 पर एक्स्चेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. Mi Super Sale में इन दो स्मार्टफोन्स के अलावा भी दूसरे स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है.

]]>