स्मृति ईरानी ने पूछा- कर्जा माफ हुआ? तो लोग बोले… – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 09 May 2019 11:50:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 स्मृति ईरानी ने पूछा- कर्जा माफ हुआ? तो लोग बोले… https://www.shauryatimes.com/news/42220 Thu, 09 May 2019 11:50:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=42220  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को छठे चरण के मतदान से पहले मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। इसे लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दावा किया गया कि उनके प्रमुख राहुल गांधी पर किया गया वार उनपर उलटा पड़ा है। बता दें कि भाजपा की वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर दूर अशोकनगर में एक रैली को संबोधित कर रही थी।

इस बीच उन्होंने भीड़ से पूछा कि राहुल गांधी ने कर्ज माफी का वादा किया था, क्या वो पूरा हुआ? तो इसपर वहां खड़े लोग ‘हां हुआ है, हां हो गया’ चिल्लाने लगे। अब इसे लेकर कांग्रेस ने वीडियो जारी की है और इसे ईरानी की किरकिरी बताया है।

इस वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया और रैली के दौरान हुए घटनाक्रम को बताया। बता दें कि पीएम मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने कांग्रेस के कर्जा माफी के वादे को झूठा बताया है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस बार के लोकसभा चुनावों में भी राहुल गांधी के बड़े चुनावी वादे में किसानों का कर्जा माफ भी मौजूद है।

अक्सर देखा गया है कि लोन माफी कांग्रेस के चुनाव अभियान का मुख्य आकर्षण रहा है। 2014 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को मात दी थीं। महज एक लाख वोटों के अंतर से उन्होंने यह जीत हासिल की।

]]>