स्वतंत्र देव सिंह – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Jul 2019 11:59:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 स्वतंत्र देव सिंह ओबीसी समुदाय से आते: उत्तर प्रदेश https://www.shauryatimes.com/news/48984 Tue, 16 Jul 2019 11:59:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48984 भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की जगह स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष चुना है. स्वतंत्र देव सिंह ओबीसी समुदाय से आते हैं और संघ के आंगन में पले बढ़े हैं. उन्होंने कार्यकर्ता से लेकर संगठनकर्ता तक का सफर तय किया है और मौजूदा समय में योगी सरकार में परिवाहन मंत्री हैं. हालांकि एक दौर में स्वतंत्र देव सिंह पत्रकारिता करते थे. दिलचस्प बात यह है कि स्वतंत्र देव सिंह का नाम पहले कांग्रेस सिंह था लेकिन बाद में संघ के संपर्क में आने पर उनका नाम स्वतंत्र देव सिंह रख दिया गया. यह नाम स्वतंत्र भारत अखबार से ही प्रेरित था, जिसमें ‘कांग्रेस सिंह’ काम करते थे. इस तरह लोग आज के दौर में उन्हें स्वतंत्र देव सिंह के नाम से जानने लगे हैं.

]]>