सड़क हादसा रोडवेज बस की स्कूली वैन से टक्कर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 15 Jul 2019 05:32:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सड़क हादसा रोडवेज बस की स्कूली वैन से टक्कर: लखनऊ https://www.shauryatimes.com/news/48795 Mon, 15 Jul 2019 05:32:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48795 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को समता मूलक चौराहे पर एक सड़क हादसा हो गया. एक रोडवेज बस ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी. रोडवेज बस उलटी दिशा से आ रही थी. इस दौरान रोडवेज बस और महाराजा अग्रसेन स्कूल की वैन के बीच टक्कर हो गई. वैन के ड्राइवर और तीन बच्चों को चोटें आई हैं. सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा चार बच्चों को घर भेज दिया गया है. मौके पर गोमती नगर पुलिस पहुंच गई है और जांच कर रही है. अभी हाल में फतेहपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन पलट गई थी. इस हादसे में 15 बच्चे घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना खागा कोतवाली के टेसाही बुजुर्ग गांव के पास गिरिजा देवी हायर सेकेंड्री स्कूल वैन की थी. पुलिस के मुताबिक, वैन में क्षमता से ज्यादा 15 बच्चे बैठाए गए थे. तेज बारिश के कारण वैन पलट गई.

]]>