हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 27 Jul 2019 08:36:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा: स्मार्टफोन https://www.shauryatimes.com/news/50236 Sat, 27 Jul 2019 08:36:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50236 यदि आप रोजाना पांच घंटे या इससे ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। एक शोध का दावा है कि ज्यादातर समय फोन पर व्यस्त रहने वाले छात्रों की जीवनशैली में कई बदलाव आ जाते हैं। इसके चलते उनमें मोटापे और आगे चलकर हृदय रोग का खतरा हो सकता है। कोलंबिया स्थित सिमोन बोलीवर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता मिरारी मंटीला मोरन ने कहा, ‘स्मार्टफोन का इस्तेमाल कई काम के लिए किया जा सकता है और इसे हर वक्त अपने साथ रखना भी आसान है। लेकिन लोगों को इन खूबियों के प्रति आकर्षित होने की जगह यह समझना चाहिए की यह हमारे स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित कर रहा है।’ इस शोध के लिए 19 से 20 साल के 1060 छात्रों को चुना गया था। अध्ययन के अनुसार, पांच घंटे फोन इस्तेमाल करने वाले 43 फीसद छात्र मोटापे के खतरे का सामना कर रहे थे।

]]>