: हाथरस के बूलगढ़ी गांव में सीन रिक्रिएशन में लगी सीबीआइ की टीम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 06 Nov 2020 09:58:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 : हाथरस के बूलगढ़ी गांव में सीन रिक्रिएशन में लगी सीबीआइ की टीम https://www.shauryatimes.com/news/89576 Fri, 06 Nov 2020 09:58:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89576 हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म तथा बर्बरता के कारण मौत के मामले में जांच को गति प्रदान करने में सीबीआइ की टीम लगातार गांव में डेरा डाले है। सीबीआइ की टीम शुक्रवार को गांव में सीन रिक्रिएट कर रही है।

सीबीआइ की टीम सुबह ही गांव पहुंची और पीड़िता के स्वजनों के साथ भेंट की। थोड़ी देर तक पूछताछ के बाद सीबीआइ की टीम मृत युवती की मां तथा भाई को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर सीबीआइ की टीम घटना के सीन रिक्रिएशन में लग गई है। माना जा रहा है कि सीन रिक्रिएशन के लिए सीबीआइ की टीम घटनास्थल पर हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

मौके पर मृत युवती की मां और भाई को साथ लेकर सीबीआइ टीम सीन रिक्रिएट कर रही है। सीबीआइ की टीम ने घटनास्थल पर मां से करीब 50 मिनट बात की। इस दौरान मृत युवती के भाई को वहां से दूर बैठाया गया। इसके बाद सीबीआइ ने मृतका के भाई से करीब 25 मिनट तक पूछताछ की।

]]>