होली पर इस विधि से घर में बनाए नमकपारे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Mar 2021 10:48:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 होली पर इस विधि से घर में बनाए नमकपारे https://www.shauryatimes.com/news/104117 Tue, 02 Mar 2021 10:47:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104117 होली का पर्व बहुत ही पवित्र पर्व होता है और इस पर्व को खुशियों से भरा पर्व भी कहा जाता है। आप सभी जानते ही होंगे होली के दिन सभी अपने घरों में मीठे और नमकीन की चीजें तो जरूर बनाते हैं। ऐसे में कुछ लोग होली से पहले ही मीठा और नमकीन बना लेते हैं तो कुछ लोग होली के अवसर पर ही अपने घरों में नमकपारे या मीठा बनाते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं नमकपारे बनाने की डिश। इसे बनाकर आप अपने दोस्तों को, अपने अपनों को खिला सकते हैं और उन्हें खुश कर सकते हैं।

सामाग्री –

– 2 कप सूजी

– आधा चम्मच कलोंजी

– अजवाइन

– स्वादानुसार नामक

– तेल

नमकपारे बनाने की विधि –  सबसे पहले मिक्सी में सूजी को अच्छे से पीस लें। अब इसके बाद इसे एक बर्तन में निकल लें। अब स्वादानुसार नमक डाल दें और फिर कलोंजी और अजवाइन को भी मिक्स कर लें। अब सभी सामाग्री का मिश्रण कर लें और फिर इसमें पानी डालकर इसको आटे की तरह गूंथ लें। ध्यान रहे गुंथे हुए आटे में भूल से भी तेल और घी का प्रयोग ना करें। जी दरअसल सूजी में मैदा से ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो आटा गूंथते वक्त मेथी भी मिक्स कर सकते हैं। अब गुंथे हुए आटे को आधा घंटा के लिए ढ़क दें। अब उसके बाद इसे आप रोटी के आकार में बेल लें, फिर आप इसे मनचाहे आकार में काटकर तल लें। ध्यान रहे इसे धीमी आंच पर ही तले और इसे पकने में कम से कम 15 मिनिट का समय लगेगा।

]]>