000 की कटौती – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 14 Jun 2019 08:08:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Motorola One Power पर हुई ₹2,000 की कटौती, https://www.shauryatimes.com/news/45268 Fri, 14 Jun 2019 08:08:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45268  Motorola One Power को पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 15,999 रुपये थी। इसके बाद मार्केट में कॉम्पेटिशन को देखते हुए कंपनी ने इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की थी जिसके बाद इस फोन को 14,999 रुपये में खरीदा जा रहा है। अब इसकी कीमत को एक बार फिर कम किया गया है। हालांकि, यह कटौती आधिकारिक है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस फोन को कम कीमत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Motorola One Power की नई कीमत: इस फोन की कीमत को 2,000 रुपये कम किया गया है। यानी इस फोन को अब 14,999 रुपये के बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा कुछ ऑफर्स भी लिस्टेड हैं। फोन को 12,100 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाता है तो उसे यह फोन मात्र 899 रुपये में मिल सकता है। वहीं, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के तहत ही खरीदा जा सकता है।

Motorola One Power के फीचर्स: यह स्मार्टफोन P2i वॉटर-रेपलेंट नेनोकोटिंग के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी मैक्स विजन पैनल दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। साथ ही 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

]]>
Vivo Y93 की कीमत में हुई ₹1,000 की कटौती, जानें नई कीमत https://www.shauryatimes.com/news/45198 Thu, 13 Jun 2019 07:47:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45198 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo लगातार अपने नए हैंडसेट्स लॉन्च कर रही है। वहीं, कुछ पुराने स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती भी कर रही है। इस फोन को पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इसे 4 जीबी रैम के साथ पेश किया गया था जिसकी कीमत 13,990 रुपये है। इसके बाद कंपनी ने इस फोन का 3 जीबी रैम वेरिएंट भी मार्केट में उतारा था जिसकी कीमत 12,990 रुपये थी। अब इसकी कीमत को 1,000 रुपये कम कर दिया गया है।

Vivo Y93 की कीमत में हुई कटौती: इस फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये की बजाय 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये के बजाय 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि यह दूसरा प्राइस कट है जो इस फोन को मिला है। इससे पहले भी फोन की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया था। यह कटौती मार्च महीने में हुई थी। नई कीमत के साथ यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है।

Vivo Y93 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1580 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एआई से लैस पोर्ट्रेट मोड से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी Volte, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी हुई है।

]]>