000 रुपये से कम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Feb 2021 08:43:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Infinix Smart 5 भारत में 11 फरवरी को होगा लाॅन्च, कीमत होगी 8,000 रुपये से कम https://www.shauryatimes.com/news/100786 Tue, 02 Feb 2021 08:43:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100786 काफी समय से चर्चा है कि Infinix भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 5 लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह स्मार्टफोन भारत में 11 फरवरी को लाॅन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी भारत से पहले इस स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लाॅन्च कर चुकी है और उम्मीद है कि भारत में लाॅन्च होने वाले माॅडल के फीचर्स नाइजीरिया में लाॅन्च हुए माॅडल के समान होंगे।

Infinix Smart 5 की लाॅन्चिंग

Infinix Smart 5 भारतीय बाजार में 11 फरवरी को लाॅन्च किया जाएगा और एक्सक्लूसिवली ई-काॅमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को भारत में चार कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जिसमें मोरंडी ग्रीन, 6 डिग्री पर्पल, एगीन ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर शामिल हैं।

Infinix Smart 5 की संभावित कीमत 

कंपनी ने खुलासा किया है कि Infinix Smart 5 को भारत में 8,000 रुपये से कम कीमत में लाॅन्च किया जा सकता है। हालांकि, सही कीमत के लिए यूजर्स को इसके लाॅन्च का इंतजार करना होगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लाॅन्च किया जा चुका है। जहां इसकी कीमत NGN 39,500 यानि करीब 7,800 रुपये है।

Infinix Smart 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Smart 5 की संभावित कीमत 

कंपनी ने खुलासा किया है कि Infinix Smart 5 को भारत में 8,000 रुपये से कम कीमत में लाॅन्च किया जा सकता है। हालांकि, सही कीमत के लिए यूजर्स को इसके लाॅन्च का इंतजार करना होगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लाॅन्च किया जा चुका है। जहां इसकी कीमत NGN 39,500 यानि करीब 7,800 रुपये है।

Infinix Smart 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Smart 5 कंपनी का मोस्ट अर्फोडेबल स्मार्टफोन होगा और इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे जुड़े फीचर्स के बारे कंपनी लाॅन्च से पहले Flipkart पर 7 फरवरी को खुलासा करेगी। नाइजीरिया में लाॅन्च हुए माॅडल की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का वाॅटरड्राॅप डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 गो एडिशन पर आधारित है और यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है।

 

]]>
Vivo Y1s स्मार्टफोन Helio P35 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम https://www.shauryatimes.com/news/91662 Thu, 26 Nov 2020 07:46:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91662 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने Y-सीरीज का नया हैंडसेट Vivo Y1s भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन साधारण है और इसे दो कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। प्रमुख फीचर की बात करें तो Vivo Y1s में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में 4,030mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y1s की कीमत 

वीवो ने अभी तक Vivo Y1s स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि मुंबई के मश्हूर रिटेलर Mahesh Telecom ने पुष्टि कर दी है कि इसके 2GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये है। वहीं, यह हैंडसेट ग्राहकों के लिए Aurora Blue और Olive Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Vivo Y1s की स्पेसिफिकेशन

Vivo Y1s स्मार्टफोन एंड्राइड 10 पर आधारित FunTouch OS 10.5 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,520 पिक्सल है। साथ ही फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio P35 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसको माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेक्शन

वीवो ने नए स्मार्टफोन Vivo Y1s के रियर में 13MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसके अलावा इस डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ ब्यूटी और टाइम-लेप्स जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी 

Vivo Y1s स्मार्टफोन 4,030mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 2.4G वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में फेस अनलॉक और सिस्टम वाइड-डार्क मोड मिलेगा।

Vivo V20 Pro 5G

आपको बता दें कि कंपनी ने Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि यह हैंडसेट जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। हालांकि, कंपनी ने वीवो वी20 प्रो की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है। लीक्स की मानें तो Vivo V20 Pro स्मार्टफोन 2 दिसंबर को लॉन्च होगा और इसकी कीमत 29,990 रुपये रखी जाएगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी Vivo V20 Pro स्मार्टफोन में 6.44 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले देगी। इस अपकमिंग फोन में Snapdragon 765G प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा इस हैंडसेट को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ फ्रंट में 44MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

 

]]>