000 dollare scholarship to cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 26 May 2019 12:19:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सीएमएस छात्र को 88,000 अमेरिकी डाल https://www.shauryatimes.com/news/43140 Sun, 26 May 2019 12:19:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43140 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र रितिक चन्द्रा को अमेरिका के 3 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया है। इन स्कॉलरशिप में अमेरिका की मियामी यूनिवर्सिटी द्वारा 88,000 अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी ऑफ सैन फ्रैन्सिस्को द्वारा 88,000 अमेरिकी डालर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस द्वारा 58,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप शामिल है। रितिक को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका के मेसाचुसेट्स कालेज ने भी रितिक को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रण भेजा है। इस प्रकार सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपने मेधात्व एवं शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश में स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 73 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

]]>