1.2 lack dollar scholarship to cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Jul 2019 12:53:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सीएमएस छात्र को 1,20,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप https://www.shauryatimes.com/news/48620 Sat, 13 Jul 2019 12:53:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48620 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र देवांग मिश्रा को अमेरिका की लाँग आइसलैण्ड यूनिवर्सिटी ने 1,20,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा है। देवांग को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका की प्रतिष्ठित इण्डियाना यूनिवर्सिटी एवं फिनलैण्ड की मेट्रोपोलिया यूनिवर्सिटी ऑफ अप्लाइड साइंस में भी उच्चशिक्षा हेतु इस मेधावी छात्र का चयन हुआ है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर अमेरिका के सात विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

]]>