1 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 14 Apr 2021 08:55:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 वैक्सीन लगने के बाद भी बेकाबू हो गई स्थिति, बीते 24 घंटों में 1 हजार से ज्यादा जान, 1,84,372 नये केस https://www.shauryatimes.com/news/108583 Wed, 14 Apr 2021 08:55:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108583 घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1 हजार से अधिक नई मौतें दर्ज हुई वहीं 1 लाख 80 हजार से भी अधिक नए मामले आए हैं जो महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे देश की चिंताजनक हालात का गवाह है। देश में वैक्सीनेशन का काम भी जारी है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,65,704 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,23,36,036 है। संक्रमण से बचाव के लिए देश के अधिकांश राज्यों में तमाम पाबंदियां लगाई गई हैं और सख्ती बरती जा रही है। इसके तहत कई राज्यों ने लॉकडाउन से लेकर नाइट कर्फ्यू जैसे फैसले लिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,84,372 नए मामले आए और 1,027 नई मौतें दर्ज की गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमण का आंकड़ा 1,38,73,825 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,72,085 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से देश में कोरोना टेस्टिंग के आंकड़ों को जारी किया गया। इसमें बताया गया कि मंगलवार तक देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए कुल 26,06,18,866 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,11,758 सैंपल केवल कल टेस्ट किए गए।

चार दिवसीय टीका उत्सव

रविवार को (ज्योतिराव फुले की जयंती) से देश भर में चार दिवसीय कोविड-19 वैक्सीन प्रोग्राम ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की गई जो बुधवार (अंबेडकर जयंती) तक है। 2 अप्रैल से सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीन का अभियान शुरू किया। वैक्सीनेशन के पहले फेज में सभी हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की खुराक दी गई। 1 मार्च से दूसरे फेेज के वैक्सीनेशन के तहत 60 साल से अधिक उम्र वालों व 45 से अधिक कमोरबिडिटी वाले लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

विदेशी वैक्सीन को भी मिली अनुमति

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल 11,11,79,578 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। बता दें कि देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत देश में विकसित कोविशील्ड व कोवैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा रही है। देश के कई राज्यों में वैक्सीन के स्टॉक की कमी को देखते हुए सरकार विदेशी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की भी अनुमति दे रही है। इस क्रम में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक V के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।

 

]]>
यूपी में नये खुलने वाले 66 अग्निशमन केन्द्रों के लिये 1,716 नये पद सृजित https://www.shauryatimes.com/news/94847 Fri, 18 Dec 2020 14:20:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94847 सीएम योगी की घोषणा के अनुरूप केन्द्रों की स्थापना के आदेश जारी

लखनऊ। प्रदेश में अग्निकाण्ड से होने वाली क्षति को न्यूनतम कर उस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश में नये अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सम्बन्ध में की गयी घोषणाओं का शत प्रतिशत अनुपालन किया गया है। वहीं नये खुलने वाले 66 अग्निशमन केन्द्रों के लिये 1,716 नये पद सृजित किये गये हैं। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना के लिए कुल 66 घोषणाएं की गयी थी, जिसके सापेक्ष सभी 66 अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना के आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इन सभी 66 अग्निशमन केन्द्रों के लिए आवश्यक पदों का भी सृजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक अग्निशमन केन्द्र के लिए 26 पदों के अनुपात से इन सभी 66 अग्निशमन केन्द्रों के लिए कुल 1,716 नये पद सृजित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि यह अग्निशमन केन्द्र क्रमशः गोरखपुर, मऊ, बांदा, रामपुर, कानपुर नगर, गोण्डा, उन्नाव, कुशीनगर, बदायूं, आगरा, सुलतानपुर, जौनपुर, देवरिया, बइराईच, संतकबीरनगर, वाराणसी, चित्रकूट, हरदोई, रायबरेली, इटावा, सोनभद्र, बुलन्दशहर, चंदौली, मुजफफरनगर, महोबा, गाजीपुर, सीतापुर, मिर्जापुर, एटा, प्रयागराज, औरैया, हाथरस, बलिया, महाराजगंज, कौशाम्बी, झांसी, बलरामपुर, अमरोहा, सिद्धार्थनगर जिलों के विभिन्न क्षेत्रो में खोले जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक कुल स्वीकृत एवं प्रचलित 101 अग्निशमन केन्द्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति का विवरण देते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि इनमें से 11 अग्निशमन केन्द्रों पर 75 प्रतिशत से ज्यादा, 11 अग्निशमन केन्द्रों पर 50 से 74 प्रतिशत तक, 30 अग्निशमन केन्द्रों पर 25 से 49 प्रतिशत तक तथा 49 अग्निशमन केन्द्रों पर 25 प्रतिशत के भीतर कार्य सम्पन्न हो चुका है। इन निर्माण कार्यों की प्रगति में और अधिक तेजी लाये जाने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को प्रदान किये गये हैं।

]]>
देश में एक दिन में 80 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए, 1,179 की हुई मौत https://www.shauryatimes.com/news/85555 Wed, 30 Sep 2020 04:42:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85555 लागातर तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई कमी के बाद, मंगलवार को फिर से नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में संक्रमण के 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि, इससे पहले सोमवार को 70,589 केस दर्ज किए गए थे। हालांकि उससे पहले दो दिन संक्रमण के 80 हजार से ज्यादा ही केस दर्ज किए गए थे, लेकिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी देखी गई थी। इसके अलावा सोमवार की तुलना में कल मौतों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।

मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 80,472 नए मामले सामने आए हैं जबकि वायरस से मरने वालों की संख्या 1,179 है। वहीं सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या 70,589 थी जबकि संक्रमण से 776 लोगों की मृत्यु हुई थी। ताजा आंकड़ों के बाद देश में अब तक 62,25,764 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 97,497 हो गया है। इसके अलावा कुल मामलों में से 9,40,441 एक्टिव केस हैं और 51,87,826 लोग इस जानलेवा वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research, ICMR) ने जानकारी दी है कि 29 सितंबर यानी कल तक 7,41,96,729 सैंपलों की टेस्टिंग की जा चुकी है जिसमें से 10,86,688 सैंपल कल टेस्ट किए गए थे।

 

]]>
देश में एक दिन में सामने आए 88 हजार से अधिक मामलें, 1,124 संक्रमितों की हुई मौत https://www.shauryatimes.com/news/85192 Sun, 27 Sep 2020 05:14:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85192 भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 88 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 88,600 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,124 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 59,92,533 हो गई है वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 94,503 तक पहुंच गया है। इसके अलावा अब तक 49,41,628 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।

इसके अलावा देश में शनिवार तक सात करोड़ सैंपलों की टेस्टिंग की जा चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research- ICMR) के मुताबिक 26 सितंबर तक सात करोड़ 12 लाख 57 लाख 836 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा चुकी है।

वहीं, दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 27 लाख को भी पार कर गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा नौ लाख से ज्यादा हो गया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32,746,134 हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 9,92,000 है। इसके अलावा 22,615,494 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

 

]]>
ईरान में होविज मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, 1,200 किमी तक छुड़ाएगी दुश्मनों के छक्के https://www.shauryatimes.com/news/30477 Sun, 03 Feb 2019 06:45:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30477 ईरान ने 1979 की इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर 1,350 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक मार करने वाली नई क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. सरकारी टीवी चैनल ने मिसाइल परीक्षण का प्रसारण किया. टीवी के अनुसार देश के रक्षा मंत्री आमिर हातमी का कहना है, ‘‘होविज क्रूज मिसाइल का 1,200 किलोमीटर मारक क्षमता का परीक्षण सफल रहा. उसने सटीक निशाना लगाया.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह मिसाइल न्यूनतम समय में तैयार हो सकती है और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है.’’ हातमी ने होविज मिसाइलों को ईरान के लंबे हाथों की संज्ञा दी है. यह मिसाइल 2015 में 700 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता के साथ विकसित सुमार श्रेणी के क्रूज मिसाइलों का हिस्सा है.

तेहरान में ‘रक्षा उपलब्धियों के 40 साल’ शीर्षक के तहत आयोजित रक्षा प्रदर्शनी के दौरान होविज मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया था. ईरान में इस्लामिक क्रांति की शुरुआत और पश्चिम के प्रति साहानुभूति रखने वाले शाह को सत्ता से हटाने की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार से समारोहों का आयोजन हो रहा है. यह 10 दिन तक चलेगा.

गुरुवार को हजारों की संख्या में लोग इस्लामिक क्रांति के अगुवा और मौजूदा ईरान के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्ला खुमैनी की कब्रगाह पर जुटे थे. ईरान ने स्वैच्छिक रूप से अपनी मिसाइलों की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक नियंत्रित की हुई है. इसके बावजूद उसकी मिसाइलें इज़राइल और मध्य एशिया में बने पश्चिमी देशों के सैन्य अड्डों तक पहुंच सकती हैं. वाशिंगटन और उसके सहयोगी देशों का आरोप है कि ईरान अपनी मिसाइल क्षमता बढ़ा रहा है जिससे यूरोप को खतरा महसूस हो रहा है.

]]>