10वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 27 Feb 2021 11:24:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आरबीआई में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन https://www.shauryatimes.com/news/103827 Sat, 27 Feb 2021 11:24:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103827 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कार्यालय परिचर के पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पोस्ट के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई के ऑफिशियल पोर्टल rbi.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 841 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ने के पश्चात् ही अप्लाई करें। नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि अथवा फिर कमी पाए जानें पर उसे स्थगित भी किया जा सकता हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 24 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 15 मार्च 2021
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित दिनांक- 9 या 10 अप्रैल 2021

पदों का विवरण:
पदों की संख्या – 841 पद
अनारक्षित पद- 454 पद
ओबीसी- 211 पद
एसटी- 75 पद
एससी- 25 पद
ईडब्ल्यूएस- 76 पद

शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक हैं। साथ ही इन पदों पर 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। स्नातक या उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

आयु सीमा:
इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र सीमा की सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को तीन वर्ष और एसटी व एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क:
अप्लाई करने वाले सामान्य श्रेणी, ओबीसी श्रेणी तथा ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 450 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं एसटी व एसटी और दिव्यांग श्रेणी के लिए 50 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया:
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और भाष परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: https://opportunities।rbi।org।in/Scripts/bs_viewcontent।aspx?Id=3964

]]>
यहां निकली 459 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन https://www.shauryatimes.com/news/103390 Mon, 22 Feb 2021 10:26:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103390 बॉर्डर रोड ऑर्गनाइज़ेशन, रक्षा मंत्रालय ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 459 पद भरे जाने हैं जिसके लिए विस्‍तृत नोटिफिकेशन ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स bro.gov.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई कर सकते हैं और महिला अभ्यर्थी भर्ती की पात्र नहीं हैं।

चयन प्रक्रिया:
चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को एक परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा 100 नंबरों की होगी जिसमें ऑब्‍जेक्टिव तथा सब्‍जेक्टिव प्रश्न होंगे। परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होगी। ऑब्जेक्टिव पार्ट OMR आधारित होगा, जबकि आंसर शीट में सब्जेक्टिव पार्ट का उत्तर देना होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही कैंडिडेट्स को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए आधार माना जाएगा। जो केंडिडेट लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्‍हें फिजिकल टेस्‍ट में सम्मिलित होना होगा। कैंडिडेट्स को नौकरी के लिए पात्र होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने होंगे। SC तथा ST श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 40 प्रतिशत है। आवेदन करने के लिए केंडिडेट ऑफिशियल पोर्टल, bro.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरा हुआ फॉर्म नीचे दिए पते पर रजिस्‍टर्ड डाक से भेजना होगा।

पता:
कमांडेंट, GREF सेंटर,
दिघी कैंप, पुणे – 411 015

आयु सीमा: 
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष तय है। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता:
केंडिडेट को साइंस स्‍ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए तथा ड्राफ्ट्समैन, स्टोरकीपर टेक्निकल, लैबोरेटरी मेडिकल पोस्ट के लिए दो वर्ष का सर्टिफिकेट होना चाहिए। स्टोर सुपरवाइज़र पद के लिए, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होना अनिवार्य है। रेडियो यांत्रिकी, मल्‍टी स्किल्‍ड वर्कर पोस्‍ट के लिए, कक्षा 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: http://bro.gov.in/WriteReadData/linkimages/4614759373-1.pdf

]]>
दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 10वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन https://www.shauryatimes.com/news/100368 Sat, 30 Jan 2021 11:26:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100368 डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के सैकड़ों पदों पर वेकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 26 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली पोस्टल सर्किल में कुल 233 पदों पर वेकेंसी निकली हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक: 27 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक- 26 फरवरी 2021

पदों का विवरण:
सामान्य वर्ग- 99 पद
EWS वर्ग- 17 पद
OBC वर्ग- 62 पद
PWD-A वर्ग- 02 पद
PWD-B वर्ग- 02 पद
PWD-C वर्ग- 01 पद
PWD-DE वर्ग- 01 पद
SC वर्ग- 37 पद
ST वर्ग- 12 पद

शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के तहत अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा तथा अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार किए जाने वाले मेरिट के आधार पर होगा।

आयु सीमा:
ग्रामीण डाक सेवक के दिल्ली सर्किल भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 40 वर्ष की आयु तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। आयु की गिनती 27 जनवरी 2021 तक की आयु के आधार पर की जाएगी।

वेतनमान:
दिल्ली पोस्टल सर्किल जीडीएस वैकेंसी 2021 के तहत ग्रामीण डाक सेवक के 233 पोस्ट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का वेतनमान 10000 प्रति माह होगा। हालांकि, जीडीएस बीपीएम के पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह वेतन प्राप्त होगा। जबकि जीडीएस एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:
सामान्य/OBC/EWS/पुरुष अभ्यर्थियों के लिए – 100 रुपये
SC/ST और महिला अभ्यर्थियों के लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: http://www.appost.in/gdsonline/

]]>