10 badmash arrest with gun – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 27 Oct 2018 08:53:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP : आचार संहिता में सख्ती के चलते हथियार सहित 10 बदमाश दबोचे https://www.shauryatimes.com/news/16100 Sat, 27 Oct 2018 08:53:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16100 इंदौर : आचार संहिता के चलते डीआईजी के निर्देश पर शहर के सभी थानों की पुलिस इन सख्ती करते हुए असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके चलते बीती रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को देर रात दौलतगंज से जुबेर खान को चाकू लेकर घूमते पकड़ लिया। इसी थाना क्षेत्र में हाथीपाला से मो. शोएब को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। लसूडिय़ा पुलिस ने खालसा चौक से लक्की उर्फ लकवीर को छुरे के साथ धरदबोचा। कनाडिय़ा पुलिस ने डायमंड कॉलोनी से विकास पिता शंकरलाल और संचार नगर से पोपसिंह को पकड़ा। वहीं, हीरानगर पुलिस ने गौरी नगर से परसराम चौरसिया को छुरे के साथ पकड़ा। आजाद नगर पुलिस ने भील कॉलोनी और एक अन्य स्थान से सुनील पिता रामसिंह और प्रवीण विश्वकर्मा को पकड़ा। दोनों के पास से चाकू बरामद किये गये। उधर, चंदन नगर पुलिस ने देशी कलाली के पास से शाहरूख को छुरे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, महू पुलिस ने ड्रीमलैंड चौराहे से अमजद कुरैशी को छुरे सहित धरदबोचा। सभी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

]]>