10 posts will be created in the name of famous women – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 24 Jan 2020 18:07:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 10 विवि में प्रसिद्ध महिलाओं के नाम पर सृजित होंगे पद https://www.shauryatimes.com/news/75681 Fri, 24 Jan 2020 18:07:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75681
नई दिल्ली : शोध कार्यों में महिलाओं को प्रेरित करने के मकसद से केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने देश के विश्वविद्यालयों में दस प्रसिद्ध महिलाओं के नाम पर पद सृजित किया है। यूनिवर्सटी ग्रांट कमिशन के सहयोग से इन दस पदों के नाम उन महिलाओं के नाम पर रखे गए हैं जो कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य, वन संरक्षण, गणित, कविता लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के क्षेत्र में काम किया है।  इन पदों में देवी अहिल्याबाई होलकर(प्रशासनिक), महादेवी वर्मा(साहित्य), रानी गैदीनलियू( फ्रीडम फाइटर), आनंदीबाई गोपालराव जोशी( स्वास्थ्य), मदुरै शणमुखावदीयू सुब्बूलक्ष्मी( कला), अमृता देवी बेनीवाल(वन संरक्षण), लीलावती(गणित), कमला सोहोने( विज्ञान), लल दद( कविता व गायन), हंसा मेहता( शिक्षा के क्षेत्र में सुधार) शामिल हैं। इस योजना पर मंत्रालय प्रत्येक पद पर सालाना 50 लाख रुपए खर्च करेगा। शुरुआती दौर में यह दस सृजित पद अगले पांच सालों के लिए काम करेंगे जिस पर मंत्रालय 5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार इन पदों को सृजित करने के इच्छुक विश्वविद्यालय मंत्रालय में आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद उन आवेदनों को चयन प्रक्रिया के बाद 10 विश्वविद्यालय में एक एक पद सृजित किया जाएगा। यह एक तरह से विशेषज्ञ का पद होगा जो संबंधित विद्यालय के अध्ययन क्षेत्र से जुड़ा होगा।
]]>